skip to Main Content

भारत का लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की गदा पर कब्ज़ा

भारतीय क्रिकेट टीम इस बार भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) गदा हासिल करने में कामयाब रही है। यह लगातार तीसरा साल है जब भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा अपने पास बरक़रार रखी है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस बात की जानकारी 01 अप्रैल, 2019 को दी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर रही जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया को इनाम के रूप में 10 लाख डॉलर (क़रीब 6.92 करोड़ रुपए) मिलेंगे। न्यूज़ीलैंड को पांच लाख डॉलर (लगभग 3.46 करोड़ रुपए) की राशि दी जाएगी।

यह गदा उस टीम को दी जाती है जो एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख़ तक टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) में शीर्ष स्थान पर रहती है।

मुख्य बिंदु:

  • रैंकिंग में भारतीय टीम 116 अंकों के साथ शीर्ष पर रही।
  • न्यूज़ीलैंड की टीम ने 108 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
  • भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इस साल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान अपने पास ही रखा है।
  • भारतीय टीम ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद टेस्ट सीरीज़ पर क़ब्ज़ा भी जमाया था।
  • दक्षिण अफ्रीका को दो लाख डॉलर और ऑस्ट्रेलिया को एक लाख डॉलर की राशि इनाम स्वरूप मिलेगी।

शीर्ष 10 देशों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग

रैंक          टीम                      रेटिंग

1.           भारत                        116

2.           न्यूज़ीलैंड                 108

3.           दक्षिण अफ्रीका        105

4.           ऑस्ट्रेलिया              104

5.           इंग्लैंड                      104

6.           श्रीलंका                     93

7.           पाकिस्तान               88

8.           वेस्टइंडीज़                77

9.           बांग्लादेश                69

10.        ज़िम्बाब्वे                 13

विदित हो कि भारत ने 01 अप्रैल, 2018 से 31 मार्च, 2019 के दौरान तीन देशों के साथ 11 टेस्ट मैच खेले। उसने इनमें से पांच मैच जीते और पांच मैच हारे तथा एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब के लिए 9 देश 27 सीरीज में 71 टेस्ट मैच खेलेंगे। इसका फाइनल साल 2021 में खेला जाएगा जिससे चैंपियन का चयन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top