skip to Main Content

भारतीय सेना में महिला सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

भारतीय सेना में पहली बार सैन्य पुलिस में सैनिकों के रूप में महिलाओं की भर्ती हेतु 25 अप्रैल, 2019 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह पहली बार है जब भारतीय सेना ने सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिये महिला सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ज़रिये आवेदन मांगे हैं। ग़ौरतलब है कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कुछ समय पहले महिलाओं की भर्ती की घोषणा की थी।

इस प्रक्रिया के तहत 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है और इसकी अंतिम तिथि 8 जून, 2019 है। यह आवेदन भारतीय सेना भर्ती 2019 की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2019 का पहला संस्करण नई दिल्ली में संपन्न

आवेदन हेतु योग्यता:

  • भारतीय सेना में महिलाओं के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के पद हेतु आवेदक की न्यून्तम शैक्षिक योग्यता मैट्रिक, दसवीं एवं एसएसएलसी या समकक्ष डिग्री है।
  • आवेदक के प्रत्येक विषयों में 45 फ़ीसदी अंकों के साथ कुल 33 फ़ीसदी अंकों का होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 142 सेंटीमीटर, आयु सीमा 17-21 वर्ष होनी चाहिए।
  • शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को फिटनेस और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • भारतीय सेना में महिलाओं के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए 100 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं।

मुख्य बिंदु:

  • सेना का लक्ष्य 20% सैन्य पुलिस कैडर का गठन करना है।
  • भारतीय थलसेना में 3.80% महिला अधिकारी हैं, जबकि नौसेना में महिला अधिकारियों की भागीदारी महज़ 6 फ़ीसदी है।
  • वायुसेना में 13.09% महिला अधिकारी हैं, जो तीनों सेनाओं में सबसे अधिक है।
  • वर्तमान में केवल भारतीय वायुसेना ही लड़ाकू पायलट के रूप में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में शामिल करती है।
  • सशस्त्र बलों ने अब तक महिलाओं को केवल अधिकारियों के रूप में शामिल किया है जबकि उन्हें पैदल सेना, बख्तरबंद कोर, तोपख़ाने तथा “फाइटिंग आर्म” में शामिल होने और युद्धपोतों के परिचालन जैसे सेवाओं की अनुमति नहीं दी गई है।
  • ध्यातव्य है कि सरकार ने घोषणा की थी कि 2019 से महिलाओं को सैन्य बल में सैनिक या कार्मिक से नीचे के अधिकारी रैंक (Personnel Below Officer Rank) के रूप में शामिल किया जाएगा।

विदित हो की भारतीय थलसेना भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है और भारत का राष्ट्रपति इसका का प्रधान सेनापति होता है। भारतीय थलसेना की कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार सितारा जनरल स्तर का अधिकारी होता है जबकि पांच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की औपचारिक स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top