skip to Main Content

भारत की आरोही पंडित अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली महिला पायलट बनीं






मुंबई की कैप्टन आरोही पंडित अटलांटिक महासागर के ऊपर लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट (Light-sport aircraft : LSA) में अकेले उड़ान भरने वाली विश्व की पहली महिला पायलट बन गई हैं। इसके साथ ही 23 वर्षीय आरोही पंडित विश्व की पहली ऐसी महिला पायलट बन गई हैं जिन्होंने हल्के स्पोर्ट एयरक्राफ्ट से अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भरी। आरोही ने केवल सात महीने के प्रशिक्षण के बाद एलएसए से अटलांटिक महासागर के ऊपर अकेले ही उड़ान भरने में सफ़लता हासिल की।


उन्होंने इस मिनी एयरक्राफ्ट से स्कॉटलैंड के विक से कनाडा के नुनावुट में इकालुइट तक के लिए उड़ान भरी। उन्होंने इकालुइट एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट लैंड की। इस सफ़र में उन्होंने 3000 किलोमीटर की दूरी तय की। वह इस दौरान ग्रीनलैंड और आइसलैंड में भी रुकीं।


मुख्य बिंदु:

  • इस उड़ान के लिए आरोही ने भारत, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और इटली में 7 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी की और ख़राब से ख़राब मौसम में विमान को उड़ाने का हुनर सीखा।
  • कनाडा हवाईअड्डे पर उतरने के बाद आरोही ने तिरंगा झंडा फहरा कर अपनी इस फतह का जश्न मनाया।
  • इस यात्रा के दौरान आरोही ने पूरे अटलांटिक महासागर को कवर कर लिया। इसके साथ ही ये ग्रीनलैंड आइसकैप के ऊपर उड़ान भरने वाली पहली महिला सोलो फ्लाइट पायलट बन गई हैं।
  • इससे पहले आरोही पंजाब, राजस्थान, गुजरात के ऊपर भी उड़ान भर चुकी हैं। वे पाकिस्तान भी गई थीं और वहां यह विमान उतारा था।
  • आरोही 1947 के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एलएसए जहाज़ लैंड कराने वाली पहली नागरिक हैं।
  • उन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से भी फ्लाइंग की ट्रेनिंग ली है।

लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट (Light-sport aircraft : LSA):
आरोही ने जिस एयरक्राफ्ट से उड़ान भरी उसका नाम ‘माही’ है। यह एक छोटा सिंगल इंजन साइनस 912 वाला एयरक्राफ्ट है। यह एयरक्राफ्ट बेहद हल्का है। इसका वज़न तकरीबन 400 किलोग्राम है। यह एक बुलेट बाइक के वज़न से भी काफी कम है।


आरोही पंडित के बारे में:
23 वर्षीय कैप्टन आरोही पंडित उत्तर पश्चिमी मुंबई के बोरीवली इलाके की रहने वाली हैं। इनके पास कमर्शियल पायलट होने के साथ ही एलएसए का लाइसेंस भी है। इन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से भी फ्लाइंग की ट्रेनिंग ली है। इससे पहले आरोही पंजाब, राजस्थान, गुजरात के ऊपर भी उड़ान भर चुकी हैं। वे पाकिस्तान भी गई थीं और वहां यह विमान उतारा था। आरोही 1947 के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एलएसए जहाज़ लैंड कराने वाली पहली नागरिक हैं।











Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top