skip to Main Content

गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने 26 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 23 नवंबर, 2018 को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरु नानक देव के 550वें जयंती वर्ष कार्यक्रमों के तहत 150 करोड़ रुपये लागत वाली 26 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया|

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर के साथ राज्य में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी| सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म 1469 में हुआ था| इस वर्ष उनकी 549वीं जयंती मनाई गई है|

मुख्य बिंदु:

  • इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने 32 कैदियों की रिहाई तथा 2,952 अन्य की सज़ा अवधि में कमी करने की भी घोषणा की| इस हेतु पंजाब सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के अधीन प्रधान सचिव (जेल), ख़ुफिया महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) की सदस्यता वाली एक समिति गठित की है जो उन सभी कैदियों के मामलों की समीक्षा करेगी जिनका आचरण अच्छा है तथा जिन्हें समय से पहले रिहा करने पर विचार किया जा सकता है|
  • इन परियोजनाओं में तीन ऐतिहासिक शहरों- सुल्तानपुर लोधी, डेरा बाबा नानक और बटाला में अवसंरचना उन्नयन भी शामिल है|
  • तीन उच्चस्तरीय पुल, दो पैदल पारपथ और ब्यास नदी पर एक अन्य उच्चस्तरीय पुल, सुल्तानपुर लोधी में एक नया विश्राम गृह और कई अन्य परियोजनाएं जुलाई 2019 तक पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है|
  • उन्होंने आगामी वर्ष में 5 करोड़ रुपये की लागत से समूचे राज्य के प्रत्येक गांव में 550-550 पौधे लगाने के अभियान की भी शुरुआत की|
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3,312 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की| साथ ही मुख्यमंत्री ने स्मृति सिक्के और डाक टिकट जारी करने के केंद्र के फैसले का भी स्वागत किया|
  • मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने-अपने घरों में फलदार वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के साथ विमर्श कर उचित स्थानों पर पौधारोपण भी किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top