skip to Main Content

अनेकार्थी से अभिप्राय है – एक से अधिक अर्थ देने वाला। इस प्रकार जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें “अनेकार्थी शब्द” कहते हैं।

 

  • अपेक्षा- इच्छा, आवश्यकता, आशा।
  • अंक- चिन्ह संख्या, गोद, भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक।
  • अंबर- आकाश,अमृत, वस्त्र।
  • अनंत-  आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग।
  • आराम-  बाग, विश्राम, रोग का दूर होना।
  • अर्थ-  मतलब, कारण, लिए, भाव, अभिप्राय, धन, आशय, प्रयोजन।
  • अवकाश- छुटटी, अवसर, अंतराल।
  • अतिथि-  मेहमान, साधु, यात्री, अग़्नि, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, राम का पोता या कुश का बेटा।
  • आम-  आम का फल, सर्वसाधारण, मामूली, सामान्य।
  • अन्तर-  शेष, दूरी, हृदय, भेद।
  • आराम-  विश्राम, निरोग होना।
  • काम-  वासना, कामदेव, कार्य, पेशा, धंधा।
  • काल-  समय, मृत्यु, यमराज।
  • कनक- सोना, धतूरा, गेंहूँ।
  • कर-  हाथ, टैक्स, किरण, सूंड।
  • कला- अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल।
  • कुशल-  खैरियत, चतुर।
  • कल- बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन।
  • खग-  पक्षी, तारा, गन्धर्व, बाण।
  • खर-  दुष्ट, गधा, तिनका, एक राक्षस।
  • खल- दुष्ट, धतूरा, दवा कूटने का खरल।
  • गुण- कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, धनुष की डोरी।
  • गण- समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, पिंगल के गण।
  • गुरु- शिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार।
  • गति-  चाल, दशा, मोक्ष, हालत।
  • गौ- बाण, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, सूर्य, बैल।
  • घन- बादल, अधिक, घना, गणित का घन, पिण्ड, हथौड़ा ।
  • जलधर- बादल, समुद्र।
  • जाल-  बुनावट, धोखा, जाला।
  • जलज- कमल, मोती, शंख, मछली, चन्द्रमा, सेवार।
  • जीवन- जल, प्राण, जीवित।
  • जड़- मूल, मूर्ख।
  • ज्येष्ठ- बड़ा, पति का बड़ा भाई, हिन्दी महीना।
  • तारा- आँख की पुतली, नक्षत्र, बृहस्पति की पत्नी, बालि की पत्नी।
  • तीर- बाण, किनारा, तट।
  • दंड- सज़ा, डंडा, एक व्यायाम।
  • दल- समूह, सेना, पत्ता, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।
  • द्रव्य- वस्तु, धन।
  • नग- पर्वत, वृक्ष, नगीना।
  • नाग- हाथी, साँप।
  • धन- सम्पत्ति, योग।
  • धर्म- प्रकृति, स्वभाव, कर्तव्य, सम्प्रदाय।
  • निशाचर-  राक्षस, प्रेत, उल्लू, चोर।
  • पद- चरण, शब्द, पैर, स्थान, ओहदा, कविता का चरण।
  • पत्र-  पत्ता, चिठ्ठी, पंख।
  • पतंग-  सूर्य, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा, गुड्डी।
  • पय- दूध, पानी।
  • पक्ष- पन्द्रह दिन का समय, ओर, पंख, बल, सहाय, पार्टी।
  • पृष्ठ- पीठ, पत्रा, पीछे का भाग।
  • प्रभाव- सामर्थ्य, असर, महिमा, दबाव।
  • पानी- जल, चमक, इज़्ज़त।
  • फल- लाभ, मेवा, नतीजा, भाले की नोक।
  • बल- सेना, शक्ति।
  • बलि- राजा बलि, बलिदान, उपहार, कर।
  • मुद्रा- मुहर, आकृति, धन।
  • रस- प्रेम, स्वाद, सार।
  • राशि- समूह, मेष राशि, रकम।
  • वर- दूल्हा, वरदान, श्रेष्ठ।
  • वर्ण- जाति, रंग, अक्षर।
  • वार- प्रहार, बारी, दिन।
  • विधि- कानून, रीति, ईश्वर, भाग्य।
  • लक्ष्य- निशाना, उद्देश्य, गंतव्य।
  • उत्तर- उत्तर दिशा, जवाब, हल, अतीत, पिछला, बाद का इत्यादि।
  • योग- नियम, उपाय, मिलन, जोड़।
Back To Top