ग्राहम रीड भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच बने
हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच ग्राहम रीड को 08 अप्रैल, 2019 को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। रीड का कार्यकाल 2022 एफआईएच विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है।
इस नियुक्ति पर ग्राहम रीड ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का मुख्य कोच बनना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने कहा की उन्हें भारतीय टीम की तेज़ और ऑक्रामक हॉकी पसंद है और इस खेल में किसी टीम के इतिहास की तुलना भारत से नहीं की जा सकती है।
हॉकी इंडिया द्वारा हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पास उनके नाम की सिफारिश की गई थी।
ग्राहम रीड:
- रीड 1992 के बार्सिलोना ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।
- ये ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।
- ग्राहम रीड ने अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और वर्ष 2009 में ये कोचिंग से जुड़े।
- इनके मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2012 में लगातार पांचवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
- ये न्यूज़ीलैंड की टीम के सहायक कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा ये 2017 में हॉलैंड के एक प्रमुख क्लब के भी कोच बने थे।
विदित हो कि 2018 में भुवनेश्वर में हुए हॉकी विश्व कप के कुछ समय बाद हरेंद्र सिंह को भारत के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और तब से टीम के कोच का पद रिक्त था।