skip to Main Content

02 मई, 2019 के Oneliner Current Affairs Question-answers

प्र. हाल ही में चर्चा में रहा FAW का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर:  Fall Armyworm- FAW

प्र. फॉल आर्मीवर्म की बढ़ती समस्या तथा इससे संबंधित चुनौतियों को समझने व उनसे निपटने के लिए समाधान खोजने हेतु 1 से 3 मई, 2019 तक ‘एशिया में फॉल आर्मीवर्म प्रबंधन’ पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कितने देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया?
उत्तर:  आठ देशों के

प्र. 1 मई, 2019 को विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया गया?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस

प्र. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य में सूखे से राहत हेतु उपाय करने के लिये चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आदर्श आचार संहिता में छूट की मांग की?
उत्तर:  महाराष्ट्र

प्र. संयुक्त राष्ट्र ने 01 मई, 2019 को किसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया?
उत्तर:  आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को

प्र. 01 मई, 2019 को किसने वायु सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया?
उत्तर:  एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने

प्र. हाल ही में कौन-सा भारतीय राज्य किसी व्यक्ति को ‘नो कास्ट, नो रिलिजन, नो गॉड’ का सर्टिफिकेट जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
उत्तर:  हरियाणा

प्र. हाल ही में किसने थाईलैंड की गुफा से ज़िन्दा बच निकले 12 बच्चों पर वेब सीरीज़ बनाने की घोषणा की है?
उत्तर:  नेटफ्लिक्स

प्र. किस देश में हाल ही में ‘डांस ऑफ़ डेथ’ नाम का अनोखा म्यूज़ियम बनाया गया है?
उत्तर:  रूस

प्र. हाल ही में चर्चा में आया ‘फानी’ क्या है?
उत्तर:  चक्रवाती तूफ़ान

प्र. एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने वायु सेना के उपप्रमुख के पद हेतु किसका स्थान लिया है?
उत्तर:  एयर मार्शल अनिल खोसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top