skip to Main Content

ए.आर. रहमान की जीवनी ‘नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम’का मुंबई में लोकार्पण

हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार तथा ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान ने मुंबई में अपनी जीवनी “नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम”का लोकार्पण किया। ए. आर. रहमान के जीवन का विस्तृत वर्णन करती यह जीवनी लेखक कृष्णा त्रिलोक द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उनके व्यक्तिगत जीवन से लेकर व्यावसायिक जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया है। यह जीवनी लैंडमार्क और पेंगुइन रैंडम हाउस के सहयोग से मुंबई में लॉन्च की गई।

इस अवसर पर ए आर रहमान ने अपने जीवन के बारे में कई अहम् बातें सार्वजनिक करते हुए कहा कि, 25 वर्ष तक मैं आत्महत्या करने के बारे में सोचता था क्योंकि मेरे पिता का इंतकाल हो गया था तो एक तरह का ख़ालीपन था। हम में से अधिकतर महसूस करते हैं कि यह अच्छा नहीं है। कई सारी चीज़ें हो रही थीं लेकिन इन सब चीज़ों ने मुझे और अधिक निडर बना दिया। मौत निश्चित है जो भी चीज़ बनी है उसके इस्तेमाल की अंतिम तिथि निर्धारित है तो किसी चीज़ से क्या डरना।

ए.आर. रहमान के बारे में:

  • 6 जनवरी, 1967 को मद्रास (चेन्नई) में जन्मे ए. आर. रहमान का पूरा नाम अल्लाहरक्खा रहमान है।
  • वर्ष 2010 में इन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।
  • प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, कंपोज़र तथा गीतकार रहमान ने अपने अदभुत संगीत के लिए अब तक 15 फिल्मफेयर पुरस्कार, 6 राष्ट्रीय पुरस्कार, 2 अकादमी (ऑस्कर) अवार्ड, 2 ग्रैमी अवार्ड, 1 गोल्डन ग्लोब अवार्ड तथा 1 बाफ्टा अवार्ड आदि जीते हैं।
  • ये ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top