दुष्कर्म मामले में ऑस्ट्रेलियाई मूल के क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को पांच साल की सज़ा
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वूस्टरशायर की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई मूल के क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न (Alex Hepburn) को एक महिला से दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए 30 अप्रैल, 2019 को पांच साल की सज़ा सुनाई गई। एलेक्स हेपबर्न पर 1 अप्रैल, 2017 को एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था।
कोर्ट में हेपबर्न ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर वॉट्सऐप पर ‘सेक्शुअल कॉन्क्वेस्ट गेम’ नामक एक ग्रुप बनाया था जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी गई थी। इसी के तहत उसने यह अपराध किया।
फैसला सुनाते वक्त जज जिम टिंडल ने कहा कि दोषियों ने शेखी बघारने के लिए इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हेपबर्न वॉट्सएप ग्रुप में चल रहे एक ‘सेक्सुअल गेम’ से प्रभावित था। लेकिन यह कोई खेल नहीं हकीकत में एक गलत व्यवहार था। इसने महिला का अपमान किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सज़ा मिलने से अब अपराध की गंभीरता का पता चलेगा।
क्या था मामला?
हेपबर्न ने अपने साथी खिलाड़ी के बेडरूम में सो रही महिला के साथ यौनाचार किया था। हेपबर्न ने इस दुष्कृत्य को तब अंजाम दिया जब पीड़ित महिला एलेक्स के साथी क्रिकेटर के बेडरूम में सो रही थी। घटना अप्रैल 2017 की है। पीडिता ने भी अपने बयां में कहा कि वह एलेक्स के साथी खिलाड़ी जॉय क्लार्क के बेडरूम में सो रही थी। क्लार्क जल्दी सुबह कहीं निकल गया था। इसी दौरान एलेक्स ने उसके साथ इस भयावह वारदात को अंजाम दिया।
एलेक्स हेपबर्न (Alex Hepburn):
23 वर्षीय हेपबर्न अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से 2013 में इंग्लैंड आ गए थे। 21 दिसंबर, 1995 को ऑस्ट्रेलिया में जन्मे हेपबर्न दायें हाथ के बल्लेबाज़ हैं। इन्होंने अगस्त 2017 में टी-20 डेब्यू किया था।
इसे भी पढ़ें: Hindi Current Affairs 2019