skip to Main Content

मोदी सरकार में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

नरेंद्र मोदी ने 30 मई, 2019 को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नरेंद्र दामोदर दास मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उनके साथ अन्य 24 कैबिनेट मंत्रियों, 24 राज्य मंत्रियों और 9 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नरेन्द्र दामोदर दास मोदी : प्रधानमंत्री, कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय, परमाणु उर्जा विभाग, अन्तरिक्ष विभाग, वे सभी अन्य मंत्रालय को किसी और मंत्री को आबंटित नहीं किये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री

  • अमित शाह         : गृह मंत्रालय
  • राजनाथ सिंह        : रक्षा मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण     : वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय
  • डॉ. एस. जयशंकर     : विदेश मंत्रालय
  • मुख़्तार अब्बास नकवी       : अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय
  • नितिन गडकरी : सड़क परिवहन व उच्च मार्ग मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय
  • डॉ. हर्षवर्धन   : स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, विज्ञान व तकनीक मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  • स्मृति इरानी         : महिला व बाल विकास मंत्रालय, कपड़ा उद्योग मंत्रालय
  • प्रकाश जावड़ेकर      : पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय
  • डी.वी. सदानंद गौड़ा   : रसायन व उर्वरक मंत्रालय
  • रामविलास पासवान   : उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • नरेन्द्र सिंह तोमर     : कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय
  • रवि शंकर प्रसाद      : कानून व न्याय मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • थावर चंद गहलोत    : सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय
  • रमेश पोखरियाल निशंक      : मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  • अर्जुन मुंडा          : जनजातीय मामले मंत्रालय
  • प्रह्लाद जोशी        : संसदीय मामले मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय
  • डॉ. महेंद्र नाथ पांडे    : कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय
  • गजेन्द्र सिंह शेखावत : जल शक्ति मंत्रालय
  • अरविन्द गणपत सावंत : भारी उद्योग व सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय
  • गिरिराज सिंह        : पशु संवर्धन, डेरी एवं मतस्य मंत्रालय
  • पीयूष गोयल         : रेलवे मंत्रालय, वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय
  • धर्मेन्द्र प्रधान        : पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय, स्टील मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • संतोष कुमार गंगवार   : श्रम व रोज़गार मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पुरी      : आवास व शहरी मामले मंत्रालय, नागरिक विमानन मंत्रालय, वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय
  • मनसुख मंडाविया     : जहाज़रानी मंत्रालय, रसायन व उर्वरक मंत्रालय
  • राव इंदरजीत सिंह    : सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय
  • श्रीपद येस्सो नाइक   : आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध व होमियोपैथी (आयुष) मंत्रालय, राज्य रक्षा मंत्रालय
  • डॉ. जितेन्द्र प्रसाद    : उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय, कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय, परमाणु उर्जा विभाग, अन्तरिक्ष विभाग
  • किरन रिजिजू        : युवा मामले व खेल मंत्री, अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय
  • प्रह्लाद सिंह पटेल    : संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
  • राज कुमार सिंह      : उर्जा मंत्रालय, नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय, कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय

राज्य मंत्री

  • फग्गनसिंह कुलस्ते    : इस्पात मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • अश्विनी कुमार चौबे   : स्वास्थ्य व परिवार कल्याण  (राज्य मंत्री)
  • अर्जुन राम मेघवाल   : संसदीय मामले मंत्रालय, भारी उद्योग व सार्वजानिक उद्यम मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • जनरल (रिटायर्ड) वी.के. सिंह : सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • कृष्ण पाल          : सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण (राज्य मंत्री)
  • दन्वे रावसाहब दादाराव : उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण (राज्य मंत्री)
  • जी. किशन रेड्डी     : गृह मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • परशोत्तम रुपाला     : कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • रामदास अठावले      : सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • साध्वी निरंजन ज्योति : ग्रामीण विकास मंत्रालय मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • बाबुल सुप्रियो        : पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • संजीव कुमार बाल्यान : पशु संवर्धन, डेरी व मतस्य मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • धोत्रे संजय शामराव   : मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स व कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • अनुराग सिंह ठाकुर    : वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • अंगाड़ी सुरेश चन्नाबसप्पा : रेलवे मंत्रालय (राज्य मंत्री)नित्यानंद राय        : गृह मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • रतन लाल कटारिया   : जल शक्ति, सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण (राज्य मंत्री)
  • वी. मुरलीधरन       : विदेश मंत्रालय, संसदीय मामले मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • रेणुका सिंह सरुता    : आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
  • सोम प्रकाश         : वाणिज्य व उद्योग मामले मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • रामेश्वर तेली        : खाद्य प्रसंकरण उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • प्रताप चन्द्र सारंगी    : सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग, पशु संवर्धन, डेरी व मतस्य मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • कैलाश चौधरी        : कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
  • देबाश्री चौधरी        : महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top