नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; अमित शाह, राजनाथ सहित 57 मंत्रियों ने भी ली शपथ

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 30 मई, 2019 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नरेंद्र मोदी को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
कुल 58 मंत्रियों ने ली शपथ
राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत 58 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अमित शाह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने।
इसके अतिरिक्त इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता भी मौजूद रहे। मोदी सहित 25 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
मुख्य बिंदु:
- इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा 57 मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें 24 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री हैं। इस बार मोदी सरकार में 19 नए चेहरे शामिल किये गए हैं।
- इनमें 53 मंत्री भाजपा के हैं जबकि सहयोगी दलों के मंत्रियों की संख्या 4 है। इनमें जदयू और अपना दल शामिल नहीं हैं।
- इस बार के मंत्रियों की सूची में पिछले कार्यकाल के काफी नेता मौजूद हैं, जबकि इस सूची में कुछ नए नाम भी शामिल किये गए हैं।
- मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से सबसे ज़्यादा 8 सांसदों को मंत्री शामिल किया गया है।
- अमित शाह ने पहली बार बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण की।
- इस बार कुल 6 महिला मंत्री बनी हैं।
- निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनीं। पिछली सरकार में इन्हें रक्षा मंत्री और उससे पहले कॉरपोरेट कार्य का मंत्री बनाया गया था। ये भाजपा की की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रही हैं।
- स्मृति ईरानी (43) सबसे युवा मंत्री जबकि राम विलास पासवान (72) सबसे उम्रदराज़ मंत्री बने हैं। पासवान को छोड़कर सभी मंत्री आज़ादी के बाद जन्मे।
- रवि शंकर प्रसाद ने शपथ ग्रहण की, वे पहली बार लोक सभा सीट जीतकर संसद पहुंचे हैं। इस बार इन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब सीट से हराया था।
- सुषमा स्वराज, मेनका गाँधी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, सुरेश प्रभु और जयंत सिन्हा को इस बार जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने की सम्भावना है।
- तीन साल विदेश सचिव रह चुके एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय सौंपा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची:
कैबिनेट मंत्री:
क्र. नाम व आयु राज्य
1 राजनाथ सिंह (67) : लखनऊ (उप्र)
2 अमित शाह (54) : गांधी नगर (गुजरात)*
3 नितिन गडकरी (62) : नागपुर (महाराष्ट्र)
4 डीवी सदानंद गौड़ा (62) : बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)
5 निर्मला सीतारमण (59) : कर्नाटक (राज्यसभा सदस्य)
6 रामविलास पासवान (73) : बिहार
7 नरेंद्र सिंह तोमर (61) : मुरैना (मप्र)
8 रविशंकर प्रसाद (64) : पटना साहिब (बिहार)
9 हरसिमरत कौर बादल (52) : बठिंडा (पंजाब)
10 थावरचंद गहलोत (71) : बिहार (राज्यसभा सदस्य)
11 एस जयशंकर (64) : तमिलनाडु (पूर्व विदेश सचिव) *
12 रमेश पोखरियाल निशंक (59) : हरिद्वार (उत्तराखंड) *
13 अर्जुन मुंडा (50) : खूंटी (झारखंड) *
14 स्मृति ईरानी (43) : अमेठी (उप्र)
15 हर्षवर्धन (64) : चांदनी चौक (दिल्ली)
16 प्रकाश जावड़ेकर (68) : महाराष्ट्र (राज्यसभा सदस्य)
17 पीयूष गोयल (54) : महाराष्ट्र (राज्यसभा सदस्य)
18 धर्मेंद्र प्रधान (49) : मध्यप्रदेश (राज्यसभा सदस्य)
19 मुख्तार अब्बास नकवी (62) : झारखण्ड (राज्यसभा सदस्य)
20 प्रह्लाद जोशी (56) : धारवाड़ (कर्नाटक) *
21 महेंद्रनाथ पांडेय (62) : चंदौली (उप्र)
22 अरविंद सावंत (67) : मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र) *
23 गिरिराज सिंह (66) : बेगूसराय (बिहार)
24 गजेंद्र सिंह शेखावत (51) : जोधपुर (राजस्थान)
कैबिनेट संबंधी मुख्य तथ्य:
- कैबिनेट में इस बार 6 नए मंत्रियों जबकि 18 पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। 2014 में 14 नए कैबिनेट मंत्री बनाये गए थे।
- इस बार कैबिनेट मंत्रियों की औसत उम्र 60 साल है।
- राम विलास पासवान और एस. जयशंकर अभी किसी भी सदन में नहीं हैं।
- इसमें 21 मंत्री भाजपा के और 3 मंत्री सहयोगी दलों के हैं।
- देश के 12 राज्यों से चुने गए हैं मंत्री।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
1 संतोष गंगवार (70) : बरेली (उप्र)
2 राव इंद्रजीत सिंह (69) : गुड़गांव (हरियाणा)
3 श्रीपद नाइक (66) : उत्तर गोवा (गोवा)
4 जितेंद्र सिंह (62) : उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)
5 किरेन रिजिजू (47) : अरुणाचल
6 प्रह्लाद पटेल (59) : दमोह (मप्र) *
7 आरके सिंह (66) : आरा (बिहार)
8 हरदीप पुरी (67) : उप्र (राज्यसभा सदस्य)
9 मनसुख मंडाविया (46) : गुजरात (राज्यसभा सदस्य)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संबंधी मुख्य तथ्य:
- बनाये गए 09 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में सभी भाजपा के हैं।
- देश के 08 राज्यों से हैं ये मंत्री। इनमें 8 पुराने जबकि 1 नए मंत्री शामिल हैं।
- इन मंत्रियों की औसत उम्र 61 वर्ष है।
राज्य मंत्री:
1 फग्गन सिंह कुलस्ते (60) : मंडला (मप्र) *
2 अश्विनी चौबे (66) : बक्सर (बिहार)
3 अर्जुन राम मेघवाल (65) : बीकानेर (राजस्थान)
4 वीके सिंह (68) : ग़ाज़ियाबाद (उप्र)
5 कृष्णपाल गुर्जर (62) : फरीदाबाद (हरियाणा)
6 रावसाहेब दानवे (64) : जालना (महाराष्ट्र)
7 जी किशनरेड्डी (58) : सिकंदराबाद (तेलंगाना) *
8 पुरुषोत्तम रुपाला (64) : गुजरात (राज्यसभा सदस्य)
9 रामदास अठावले (59) : महाराष्ट्र (राज्यसभा सदस्य)
10 साध्वी निरंजन ज्योति (52) : फतेहपुर (उप्र)
11 बाबुल सुप्रियो (48) : आसनसोल (प. बंगाल)
12 संजीव बालियान (46) : मुज़फ्फरनगर (उप्र)
13 संजय धोत्रे (60) : अकोला (महाराष्ट्र) *
14 अनुराग ठाकुर (45) : हमीरपुर (हिमाचल) *
15 सुरेश अंगाड़ी (63) : बेलगाम (कर्नाटक) *
16 नित्यानंद राय (53) : उजियारपुर (बिहार) *
17 रतन लाल कटारिया (67) : अंबाला (हरियाणा) *
18 वी. मुरलीधरन (60) : महाराष्ट्र (राज्यसभा सदस्य) *
19 रेणुका सिंह सरुता (55) : सरगुजा (छत्तीसगढ़) *
20 सोम प्रकाश (70) : होशियारपुर (पंजाब) *
21 रामेश्वर तेली (48) : डिब्रूगढ़ (असम)*
22 प्रताप चंद्र सारंगी (64) : बालासोर (ओडिशा)*
23 कैलाश चौधरी (45) : बाड़मेर (राजस्थान) *
24 देबाश्री चौधरी (48) : रायगंज (प. बंगाल) *
(* कुल नए शामिल चेहरे)
राज्यमंत्री संबंधी मुख्य तथ्य:
- कुल 24 राज्य मंत्रियों में 23 भाजपा के जबकि 1 सहयोगी दल का मंत्री शामिल है।
- 2014 की सरकार में 12 राज्य मंत्री बनाये गए थे।
- देश के 15 राज्यों से चुने गए हैं ये मंत्री।
- इनमें 14 नए जबकि 10 नाम शामिल हैं।
- इन मंत्रियों की औसत आयु 58 साल है। 2014 में राज्य मंत्रियों की औसत आयु 53 साल थी।
इसे भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड ने पेश किया देश का पहला वेल बीइंग बजट (Well-being budget)
इसे बी पढ़ें: ISRO Successfully Launches RISAT-2B Surveillance Satellite, can pierce cloud cover