skip to Main Content

यौन हिंसा के विरुद्ध संघर्ष का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

विश्वभर में 4 मार्च, 2019 को “यौन हिंसा के विरुद्ध संघर्ष का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” (World Day of the Fight Against Sexual Exploitation) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर महिलाओं को यौन शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)  के एक अनुमान के अनुसार, यौन शोषण के उद्देश्य से दुनियाभर में हर साल लगभग दस लाख लोगों की तस्करी की जाती है जिनमें क़रीब 98 फ़ीसदी महिलाएं और लड़कियां होती हैं। लेकिन  इसमें लड़कों और पुरुषों की भी महत्वपूर्ण संख्या शामिल है।

विदित हो कि इस दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम 2009 में की गई थी। एक अनुमान के मुताबिक़, बेचने, यौन शोषण करने और बंधक बनाने के उद्देश्य से हर दो दिन में औसतन आठ महिलाएं, लड़कियां और अक्सर युवा लड़के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क में फंसाये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top