07 से 08 मई, 2019 के Oneliner Current Affairs Question-answers
Knowledgesagar.com के Hindi Current Affairs section में आपका स्वागत है। यहाँ प्रस्तुत हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Rajasthan RPSC, MPPSC, UPSC, BPSC, JPSC, RRB, UPSC इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
प्र. भारत सरकार द्वारा कितने अफ्रीकी देशों के भारतीय उच्चायोगों तथा दूतावासों ने 03 एवं 06 मई, 2019 को अफ्रीका के भारतीय कारोबारी समुदाय के मध्य डिजिटल वीडियो कॉन्फ्रेंस (डीवीसी) के ज़रिए संवाद किया गया?
उत्तर: 11 अफ्रीकी देशों
प्र. हाल ही में भारत फिर से निम्नलिखित किस अंतर-सरकारी मंच का पर्यवेक्षक (Observer) चुना गया है?
उत्तर: ‘आर्कटिक परिषद’ (Arctic Council)
प्र. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तराखंड में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील किस टाइगर रिज़र्व में वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग के लिये बनाई जा रही सड़क के कथित अवैध निर्माण पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रदान करने हेतु एक समिति का गठन किया है?
उत्तर: राजाजी टाइगर रिज़र्व
इसे भी पढ़ें: अप्रैल 2019 के करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर
प्र. किसने हाल ही में छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?
उत्तर: न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन (P.R. Ramachandra Menon)
प्र. मई 2019 में पनामा में हुए राष्ट्रपति चुनावों में किसने जीत हासिल की है?
उत्तर: लॉरेंटिनो कोर्टिज़ो (Laurentino Cortizo)
प्र. हाल ही में विमोचित ‘गेम चेंजर’ नामक पुस्तक किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?
उत्तर: पाकिस्तान के आल राउंडर शाहिद अफरीदी की
प्र. पनामा के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कोर्टिज़ो किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?
उत्तर: डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी
प्र. 07 मई, 2019 को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी स्थापना का कौन-सा दिवस मनाया?
उत्तर: 59वां स्थापना दिवस
प्र. कौन हाल ही में माली के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए हैं?
उत्तर: बौबोऊ सिस्से
प्र. हाल ही में चर्चा में रहा ‘हनी मिशन’ क्या है?
उत्तर: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा देश के किसानों एवं बेरोज़गार युवकों को शहद उत्पादन के लिये हेतु प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई एक पहल।
प्र. वर्ष 2019 का ‘विश्व अस्थमा दिवस’ (World Asthma Day) 07 मई, 2019 को विश्वभर में मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस की थीम थी-
उत्तर: ‘स्टॉप फॉर अस्थमा’ (STOP for Asthma)। यह दिवस प्रत्येक वर्ष के मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है।
प्र. हाल ही में किसे भारतीय वॉलीबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सर्बिया के ड्रैगन मिहाइलोविच को
प्र. भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा तैयार चौथी स्कॉर्पीन वर्ग की कौन-सी पनडुब्बी को 06 मई, 2019 को मुंबई में लॉन्च किया गया?
उत्तर: आईएनएस वेला
प्र. किन दो भारतीय अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान बलिदान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में सम्मानित किया गया है?
उत्तर: जितेंदर कुमार और शिखा गर्ग को
प्र. हाल ही में ट्रेड विंड्स सम्मेलन-2019 का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली में
प्र. किस संस्थान के शोधकर्त्ताओं द्वारा हाल ही में एक ऐसा मॉडल तैयार किया गया है जिससे गर्मी का मौसम आने से तीन महीने पहले ही जलाशय में भंडारण की शुरुआती स्थिति का पता चल जायेगा?
उत्तर: IIT गांधीनगर
प्र. हाल ही में चर्चा में रहा ‘संप्रभु इंटरनेट कानून’ (Digital Sovereignty Bill) किस देश से संबंधित है?
उत्तर: रूस