skip to Main Content

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस-2019

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा 26 अप्रैल, 2019 को विश्व भर में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया गया। बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय था- “रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स” (Reach for Gold: IP and Sports) ।

उद्देश्य:
इस दिवस का उद्देश्य नवाचार और रचनात्मका को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिज़ाइन, कॉपीराइट) की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाना है। ग़ौरतलब है कि बौद्धिक संपदा के संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय मानदंडों व मानकों का विकास एवं अनुप्रयोग विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की गतिविधियों का मूलभूत अंग है।

इस दिवस के प्रसार के लिए डब्ल्यूआईपीओ विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के आयोजन हेतु विभिन्न सरकारी एजेंसियों, ग़ैर-सरकारी संगठनों, सामुदायिक समूहों औऱ व्यक्तियों के साथ मिलकर काम करता है।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day):
अक्तूबर 1999 में, डब्ल्यूआईपीओ की महासभा में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस घोषित करने के विचार को मंज़ूरी दी गई थी। बाद में इसकी स्थापना वर्ष 2000 में विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) द्वारा की गयी। 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए समझौता लागू हुआ था।

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ):
डब्ल्यूआईपीओ संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी और 15 विशिष्ट एजेंसियों में से एक है। इसकी स्थापना 14 जुलाई, 1967 को हुई थी। यह बौद्धिक संपदा की जानकारी के लिये विश्वसनीय वैश्विक संदर्भ स्रोत का कार्य करता है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। वर्तमान में कुल 188 देश इस संगठन के सदस्य राष्ट्र के रूप में शामिल हैं। भारत भी इसका सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top