Shibu Soren Death: Jharkhand के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन; हेमंत सोरेन ने कहा, “आज मैं शून्य हो गया…”
Shibu Soren Death: झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) का 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

Shibu Soren Death: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha-JMM) के सह-संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) का 4 अगस्त को निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हजारीबाग के नेमरा गांव में हुआ था।
शिबू सोरेन (Shibu Soren) 3 बार झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) रह चुके हैं और झारखंड राज्य के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था। उनके निधन को झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है। इस मौक़े पर झारखंड सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।
शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन पर उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर साझा की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।”

यह भी पढ़ें: Modus Operandi: ‘मोडस ऑपरेंडी’ क्या है.. परिभाषा, कैसे काम करता है, इसके लाभ..
इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
