skip to Main Content

प्रधानमंत्री मोदी यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हेतु चयनित

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ज़ायेद मेडल’ से सम्मानित किया जायेगा। यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन ज़ायेद ने 4 अप्रैल, 2019 को ट्वीट कर इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मज़बूत करने के लिए दिया गया है।

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार से भी सम्मानित किया गया था।

विदित हो कि यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो बादशाहों, प्रेसिडेंट और हेड ऑफ स्टेट को दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान महारानी एलिज़ाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोज़ी, शी जिनपिंग और एंजेला मर्केल को दिया जा चुका है। यूएई का यह अहम सम्मान अधिकतर पी-5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मिला है। यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों में आई मज़बूती और विश्वास को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top