HotPot Meal: हॉटपॉट रेस्टोरेंट में महिला को ज़िन्दा Mantis Shrimp ने काटा..
HotPot Meal: वायरल वीडियो में एक महिला हॉटपॉट रेस्टोरेंट में खाना खाते समय खुद को रिकॉर्ड कर रही थी कि तभी एक ज़िंदा mantis shrimp ने अचानक उसका हाथ काट लिया।

यह भी पढ़ें: दवा की पर्ची पर डॉक्टर्स क्यों लिखते हैं ‘Rx’?
HotPot Meal: हाल ही में चीन में एक महिला का रेस्टोरेंट में खाना खाते वक़्त का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला हॉटपॉट रेस्टोरेंट में खाना खाते समय खुद को रिकॉर्ड कर रही थी कि तभी एक ज़िंदा mantis shrimp ने अचानक उसका हाथ काट लिया।
HotPot Meal: चीन में एक महिला के लिए हॉटपॉट मील उस समय दर्दनाक हो गया जब एक ज़िंदा mantis shrimp ने अचानक उसका हाथ काट लिया। यह हैरान कर देने वाला पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेज़ी से टिकटॉक पर वायरल हो गया।
वीडियो में, महिला हॉटपॉट रेस्टोरेंट में खाना बनाते और उसका आनंद लेते हुए खुशी-खुशी खुद को रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है। अचानक, mantis shrimp ने अपने मज़बूत पंजों से उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ज़ोरदार तरीक़े से काट लिया।
Girl tries to cook a mantis shrimp and finds out pic.twitter.com/eLzdHj2KwP
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) August 13, 2024
यह भी पढ़ें: भारत में मिला दुनिया का अनोखा CRIB ब्लड ग्रुप..
इस वीडियो को @rural_life_china ने टिकटॉक पर शेयर किया और बाद में कई अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर रीपोस्ट किया।
पास के रेस्टोरेंट के कर्मचारी उसकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने उसके हाथ से श्रिम्प को सावधानीपूर्वक हटाने की कोशिश की।
इस वायरल वीडियो ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचा, और कई लोग इस बात से हैरान थे कि mantis shrimp इतना तेज़ और मज़बूत हो सकती है।
ऐसे में अब इंटरनेट यूज़र्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि ज़िंदा मैंटिस श्रिम्प को मेज़ पर क्यों पका कर खाया जाता है। इसके अलावा, इस घटना के बाद रेस्टोरेंट्स में सुरक्षा और उचित हैंडलिंग को लेकर चिंता और सवाल भी उठाए जा रहे हैं।