skip to Main Content

Russia Earthquake: रूस के कामचटका (Kamchatka) में 8.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake); भयंकर Tsunami का ख़तरा

Russia Earthquake Tsunami News: रूस (Russia) के कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) में आए भीषण भूकंप के झटकों से धरती दहल उठी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 दर्ज की गई। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar

  • रूस (Russia) के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका (Kamchatka) में आया भयावह भूकंप (Earthquake)
  • 8.8 तीव्रता का था भूकंप, पूरे प्रशांत महासागर में सुनामी का खतरा
  • भूकंप का केंद्र ज़मीन से 19.3 किलोमीटर गहराई में, समुद्र के नीचे था
  • भूकंप से अमेरिका, जापान और कनाडा में सुनामी का अलर्ट

रूस (Russia) के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका (Kamchatka) में भीषण और शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के ज़बरदस्त झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 30 जुलाई की सुबह 8:25 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार 23:25 बजे) आया और तब इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.7 दर्ज की गई थी।

Geophysical Service of the Russian Academy of Sciences की कामचटका शाखा के मुताबिक़, कामचटका में आया यह भूकंप 1952 के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है।   

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप (earthquake) की तीव्रता 8.8 थी। भूकंप 19.3 किलोमीटर (12 मील) की गहराई में था और इसका केंद्र रूस के कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) में अवाचा खाड़ी (Avacha Bay) के तट पर पेट्रोपावलोव्स्क (Petropavlovsk) से लगभग 125 किलोमीटर (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक़ भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई। लेकिन इसके तुरंत बाद, USGS द्वारा भूकम को 8.7 तीव्रता के साथ दर्ज किया गया। बाद में यह 8.8 हो गया।

हालाँकि, अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, एक किंडरगार्टन स्कूल को भी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप के बाद पूरे इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुनामी का असर जापान और अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। एजेंसी के मुताबिक़, भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों द्वारा सुनामी का अलर्ट जारी दिया गया है।

रूस के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इंडोनेशिया और फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर सुनामी दस्तक दे चुकी है। हालाँकि, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

रूस के कुरील द्वीप और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी आई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, लगभग 30 सेमी (लगभग 1 फुट) ऊँची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुँची।

यह भी पढ़ें : Balraj Sahni : कहानी उनकी मौत और उनके दुखद बंगले की

स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि पहली सुनामी लहर ने प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती, सेवेरो-कुरिल्स्क के तटीय क्षेत्र को भी प्रभावित किया। जापान के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची सुनामी लहरें आने के बाद जापान ने क़रीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया दिया। इसके अलावा फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को भी ख़ाली करा लिया गया है।

रूसी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शहर की इमारतें समुद्र के पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

कामचटका (Kamchatka) के बारे में

आपको बता दें कि कामचटका (Kamchatka) रूस (Russia) का एक प्रायद्वीप (Peninsula) है। यह रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में स्थित है और प्रशांत महासागर के किनारे साइबेरिया के पूर्वी छोर पर बसा हुआ है। कामचटका भौगोलिक रूप से रूस के मुख्य भूभाग से जुड़ा हुआ है। यह उत्तर में बेरिंग सागर, दक्षिण में जापान और पूर्व में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: क्या है Iranian Revolution… ईरान की इस्लामिक क्रांति

सुनामी (Tsunami) क्या है?

सुनामी समुद्र के नीचे या उसके पास आने वाले भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, या भूस्खलन जैसे कारणों से उत्पन्न होने वाली विशाल समुद्री लहरों की एक श्रृंखला है। ये लहरें इतनी शक्तिशाली हो सकती हैं कि तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकती हैं।

सुनामी (Tsunami) शब्द की उत्पत्ति

सुनामी, जापानी शब्द “सु” (Tsu) यानी बंदरगाह और “नामी” (nami) अर्थात् लहर) से मिलकर बना है। इसका मतलब है “बंदरगाह की लहरें”, क्योंकि सुनामी के दौरान बंदरगाह और तटीय क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। सुनामी आमतौर पर समुद्र के नीचे या उसके पास आने वाले भूकंपों के कारण उत्पन्न होती है। जब भूकंप समुद्र तल को विस्थापित करता है, तो पानी में ऊर्जा निकलती है, जिससे लहरें बनती हैं जो सभी दिशाओं में फैलती हैं।

Back To Top