Why Doctors write Rx in Prescriptions? दवा की पर्ची पर डॉक्टर्स क्यों लिखते हैं ‘Rx’?
Why Doctors write Rx in Prescriptions? डॉक्टर्स द्वारा लिखे प्रिस्क्रिप्शन (Prescription) कई तरह के ऐसे शब्दों या सिंबल का इस्तेमाल होता है जिन्हें एक आम इंसान के लिए समझ पाना मुश्किल होता है क्योंकि डॉक्टरी भाषा में उनका अपना ही मतलब होता है। ऐसा ही एक शब्द है- ‘Rx’. क्या आप इसके मायने जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिये हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत का उपराष्ट्रपति कैसे चुना जाता है..
Why Doctors write Rx in Prescriptions? हम सभी अपनी लाइफ में कभी-न-कभी बीमार पड़ते ही हैं और ऐसे में उस वक़्त भगवान के अलावा धरती पर जो हमें सबसे पहले याद आता है वह है डॉक्टर.. क्योंकि ज़मीन पर डॉक्टर्स, इंसान के लिये भगवान का ही दूसरा रूप माने जाते हैं.. आख़िर डॉक्टर्स अपने ज्ञान और अनुभव से बीमार लोगों का इलाज करते हैं और उन्हें नई जान जो देते हैं।
जब मरीज़ डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर उसका चेकअप करने के बाद दवाइयों का एक प्रिस्क्रिप्शन लिखकर देता है, प्रिस्क्रिप्शन यानी वही दवा का पर्चा जिसमें उस मरीज़ द्वारा बताए गए सिमटम्स के आधार पर डॉक्टर्स उसे दवाइयों के नाम लिखकर देते हैं, और उन्हें कब, कैसे खाना है ये बताते हैं। हालाँकि, वो पर्चा अक्सर टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट और mysterious Code Words या शॉर्ट फॉर्म्स से भरा होता है जिसकी वजह से एक आम आदमी के लिए उसे समझ पाना ज़रा टेढ़ी खीर होता है.. खैर, इन्हीं Code Words में से एक होता है Rx.. जो डॉक्टर्स अक्सर प्रिस्क्रिप्शन की शुरुआत में सबसे पहले लिखते हैं.. इसे आपने डॉक्टर्स के प्रिस्क्रिप्शन पैड के अलावा, फ़ार्मेसी के साइनबोर्ड और दवाओं की शीशियों आदि पर बहुत बार देखा भी होगा… लेकिन ये ‘Rx’ होता क्या है और क्यों इस कोड से ही डॉक्टर्स प्रिस्क्रिप्शन की शुरुआत करते हैं.. तो अगर आपको भी आजतक ये समझ नहीं आया है, तो चलिये हम आपको इसका जवाब बताते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया के 6 बड़े भूकंप..
क्या है mysterious शब्द ‘Rx’
दरअसल, डॉक्टर्स अपनी पर्ची पर किसी ख़ास वजह से Rx शब्द लिखते हैं। ये प्रिस्क्रिप्शन की शुरुआत में बाईं तरफ़ लिखा जाता है। अमेरिकी सरकार की National Library of Medicine (NLM) की वेबसाइट के मुताबिक़, डॉक्टरी भाषा में Rx का मतलब ही Prescription होता है।
माना जाता है कि Rx लैटिन भाषा के शब्द Recipere से लिया गया है, जिसका मतलब होता है ‘To take’ यानी लेना… मतलब साफ़ है कि Rx वाले पर्चे पर डॉक्टर जो कुछ भी लिखते हैं, उसे मरीज को फॉलो करने को कह रहे होते हैं यानी डॉक्टर पर्ची पर Rx के ज़रिये मरीज़ को दवाएं लेने की सलाह देते हैं।
Rx शब्द की उत्पत्ति और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक का इतिहास
वास्तव में कहा जाए तो Rx का origin एक बहस का विषय है। क्योंकि ये प्रतीक या symbol कहाँ से आया इसको लेकर अलग-अलग सिद्धांत या theories हैं। इनमें ख़ासतौर से तीन theories ज़्यादा famous हैं-
लैटिन शब्द Recipere से आया
पहली लोकप्रिय theory कहती है कि ज़्यादातर स्रोत और इतिहासकार मानते हैं कि “Rx” लैटिन शब्द “रेसिपीरे” से लिया गया है जैसा कि हम पहले ही इसका ज़िक्र कर चुके हैं .. बाद में इस शब्द का संक्षिप्त रूप बदलकर Rx हो गया जैसा कि हम आज जानते या देखते हैं। लेकिन 1500 के दशक के अंत तक’ इस शब्द की वर्तनी और इसका अर्थ बदल गया था। यह ‘रेसिपी’ बन गया’ जिसका मतलब ‘मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन’ है। यह अर्थ 1700 के दशक के मध्य तक प्रचलित रहा। उस समय, लोग भोजन बनाने में ‘नुस्खा’ शब्द का प्रयोग भी करने लगे, जैसा कि हम आज भी करते हैं। फिर भी, ‘Rx’ का प्रतीक और take this medicine या ‘यह दवा लो’ का अर्थ अपरिवर्तित रहा।
रोमन कनेक्शन
एक दूसरी theory बताती है कि Rx की उत्पत्ति बृहस्पति के प्राचीन ज्योतिषीय प्रतीक से हुई है। इस चिन्ह का इस्तेमाल मध्य युग में शुरू हुआ, जब डॉक्टरों का मानना था कि ग्रह स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। रोमन देवताओं के राजा के नाम पर रखा गया बृहस्पति ग्रह, रोगों को ठीक करने वाले सभी खगोलीय पिंडों में सबसे शक्तिशाली माना जाता था। और इसलिए उसे औषधियों के फार्मूले पर अंकित किया जाता था, ताकि इन औषधियों के हानिकारक गुण इस भाग्यशाली ग्रह के प्रभाव से दूर हो सकें।
इजिप्शियन गॉड होरस की आँख का प्रतीक
Rx के पीछे की कहानी की एक थ्योरी या किंवदंती ये भी मानी जाती है कि Rx का प्रतीक इजिप्शियन गॉड होरस की आँख से आया है, जो प्राचीन मिस्र का एक प्रतीक है और उपचार शक्तियों से जुड़ा हुआ है। Rx को लेकर ये कहानी ख़ासी popular भी है।
दरअसल, कुछ विशेषज्ञों और इतिहासकारों का मानना है कि इस चिन्ह यानी Rx की शुरुआत 5,000 साल से भी पहले मिस्र में हुई थी। वो इसे प्राचीन मिस्र की पौराणिक कथाओं से जोड़कर देखते हैं। इसको लेकर एक कहानी प्रचलित है।
दरअसल, प्राचीन मिस्र में लोग अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करते थे, और हर देवता उनके जीवन में एक ख़ास महत्त्व रखता था। इन्हीं में से एक था बाज़ के सिर वाला आकाश का देवता होरस।
होरस, मिस्र की पौराणिक कथाओं के दो प्रमुख देवताओं, आइसिस और ओसिरिस, का पुत्र था। कहा जाता है कि होरस की दाहिनी आँख सूर्य थी, जो शक्ति और सार का प्रतीक मानी जाती थी, और बाईं आँख चंद्रमा, जो उपचार का प्रतीक थी। होरस को कई स्थानों पर स्थानीय देवता के रूप में अलग-अलग नामों जैसे, हरमाखिस (Harmakhis), हर्पोक्रेट्स (Harpocrates) वगैरह- वगैरह से पूजा जाता था।
किंवदंतियों के मुताबिक़, जब होरस एक बच्चा था तो Seth, जोकि अंधकार, युद्ध और अराजकता का देवता माना जाता था, ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसने होरस की एक आँख फोड़ दी.. जब होरस की माँ, यानी देवी आइसिस को पता चला तो उन्होंने देवताओं को मदद के लिये पुकारा और उनसे होरस की आँख ठीक करने के लिये प्रार्थना की। देवताओं ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली और थॉथ, जो मिस्र के ज्ञान और जादू के देवता कहे जाते थे, ने अपने चमत्कार से होरस की आँख ठीक कर दी।
कहा जाता है कि होरस की आँख तो ठीक हो गई पर इस हमले से उसकी आँख पर एक निशान बन गया जो काफी हद तक Rx जैसा प्रतीत होता था। होरस की आँख का इस तरह से ठीक होना लोगों के लिये किसी miracle से कम नहीं था, इसलिये ये प्राचीन मिस्रवासियों में सुरक्षा, स्वास्थ्य और उपचार का एक शक्तिशाली प्रतीक बन गया। लोग बीमारी, कष्ट और बुराई से खुद को बचाने के लिए जादुई चिन्ह के रूप में होरस की आँख की तस्वीर का इस्तेमाल करने लगे।
समय के साथ इस प्रतीक को प्रारंभिक चिकित्सकों ने औषधीय देखभाल के प्रतीक के रूप में अपनाया। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि “Rx” शब्द वास्तव में कहां से आया और इनमें से कौन-सी थ्योरी सही है.. इस पर विशेषज्ञों और इतिहासकारों के अपने-अपने मत हैं…
वर्तमान में देखा जाए तो इस चिन्ह का अर्थ शायद किसी प्राचीन देवता द्वारा बीमारों की मदद नहीं, बल्कि दवा के लिये जाने से है।
कई अन्य तरह के कोड वर्ड्स और शॉर्ट फॉर्म्स का भी इस्तेमाल
क्या आपको मालूम है कि डॉक्टर्स द्वारा प्रिस्क्रिप्शन और जाँच आदि में और भी कई तरह के कोड वर्ड्स और शॉर्ट फॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-
प्रिस्क्रिप्शन में आपने देखा होगा कि किसी दवा के साथ डॉक्टर्स कई abbreviations और code words लिखते हैं… NLM की वेबसाइट बताती है कि प्रिस्क्रिप्शन में किसी दवा के साथ BID लिखे होने का मतलब होता है कि वो दवा दिन में दो बार लेनी है जबकि वहीं, Three times a day के लिये TID और Four times a day के लिये डॉक्टर्स QID लिखते हैं ।
इसके अलावा, अगर Amp लिखा होता है, तो उसका मतलब होता है कि इस दवा को रात के खाने से पहले लेना है। वहीं अगर AQ लिखा है तो इसका मतलब हुआ कि इसे पानी के साथ लेना है…
इतना ही नहीं कई बार कुछ शॉर्ट-फॉर्म्स भी यूज़ की जाती हैं, जैसे- ईयर ड्रॉप के लिए AU जैसे शॉर्ट फॉर्म का प्रयोग किया जाता है, जिसका मतलब होता है कि ड्रॉप को दोनों कानों में डालना है… वहीं, बर्थ कंट्रोल पिल के लिए BCP और एस्प्रिन के लिए ASA का इस्तेमाल किया जाता है। चेस्ट एक्स-रे के लिए CXR जबकि दिल से संबंधित बीमारियों के लिए CV का यूज़ किया जाता है। वहीं, कंप्लीट ब्लड काउंट के लिए CBC का, bed rest के लिये BR का, Blood pressure के लिये BP का, कुल्ला या गार्गल करने के लिए Garg का, Biopsy के लिये bx का, fracture के लिये Fx का, As needed या आवश्यकतानुसार के लिये PRN का, discharge के लिये D/C, DC या disc जैसे शॉर्ट-फॉर्म का यूज़ किया जाता है।