अरुणाचल प्रदेश से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का मलबा मिला
भारतीय सेना के 12 सदस्यीय गश्ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर 30 मार्च, 2019 को अरुणाचल प्रदेश के रोइंग ज़िले से द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा खोजा है।
मुख्य बातें:
- भारतीय सेना के गश्ती दल को विमान का मलबा पांच फुट नीचे बर्फ में दबा मिला।
- खोजी गश्ती दल को मलबे को खोज निकालने में आठ दिन लगे।
- विमान के पुराने मलबे और युद्ध में इस्तेमाल हुई चीजों के बरामद होने से कुछ अहम ऐतिहासिक जानकारियां मिलने की संभावना है।
- मलबे के बारे में निचले दिबांग जिले के स्थानीय पर्वतारोहियों से पुलिस के जरिए मिली जानकारी के आधार पर सेना के एक विशेष गश्ती दल को रोइंग से 30 किमी. दूर घने जंगलों और बर्फीले इलाके में भेजा गया।
- घनी झाड़ियां होने के कारण वायुमार्ग से भी यह इलाका कटा रहा।
- विदित हो कि इससे पहले भी उत्तर पूर्व के इलाकों में द्वितीय विश्वयद्ध के समय इस्तेमाल किए गए विमान के मलबे मिले हैं।
द्वितीय विश्वयद्ध:
द्वितीय विश्वयुद्ध 1939 से 1945 तक चला था जिसमें विश्व दो भागों मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र में बँटा हुआ था। यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ था। इस युद्ध में लगभग 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इसमें विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया था।