skip to Main Content

ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवॉर्ड-2019

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को 05 अप्रैल, 2019 को ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स (ESPN India Sports Awards) में वर्ष 2018 के लिए क्रमशः साल का सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

सिंधु को इस पुरस्कार के लिए चीन में खेले गए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने पर चुना गया है जबकि नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के अलावा पिछले साल 88.06 मीटर भाला फेंक नेशनल रिकॉर्ड भी क़ायम किया था।

मुख्य बिंदु:

  • लंदन ओलंपिक-2012 में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ‘साल की वापसी करने वाली खिलाड़ी’ के पुरस्कार हेतु चुनी गईं।
  • भारतीय निशानेबाज़ी टीम के कोच जसपाल राणा ने ‘साल का सर्वश्रेष्ठ कोच’ पुरस्कार जीता।
  • जसपाल राणा के मार्गदर्शन में भारत ने 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में 16 पदक जीते थे.
  • राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण जीतने वाली भारतीय महिला टेनिस टीम को ‘साल की सर्वश्रेष्ठ टीम’ पुरस्कार के लिए चुना गया.
  • भारतीय खेलों में ‘साल का सर्वश्रेष्ठ क्षण’ पुरस्कार का चयन दर्शकों के मतदान से हुआ और इसके लिए एशियाई खेलों में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण जीतने वाली महिला टीम ने जीता।
  • ईएसपीएन मल्टी- स्पोर्ट्स पुरस्कारों में 11 श्रेणियों में खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गये।
  • 10 श्रेणियों के विजेताओं का चयन 14 सदस्यीय स्वतंत्र चयन समिति ने किया।
  • इस चयन समिति में अभिनव बिंद्रा, राहुल बोस, चेतन बबूर, आशीष बल्लाल, मनीषा मल्होत्रा, निशा मिलेट, अश्विनी नाचप्पा, अपर्णा पोपट, रेनेडी सिंह, देवराजन वेंकटेशन और रोहित बृजनाथ शामिल थे।

ईएसपीएन मल्टी स्पोर्ट्स पुरस्कार-2019 के विजेताओं की सूची:

  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी : नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाली खिलाड़ी : साइना नेहवाल (बैडमिंटन)
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच : जसपाल राणा (निशानेबाज़ी)
  • वर्ष के उभरते हुए खिलाड़ी : सौरभ चौधरी (निशानेबाज़ी)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम : महिला टीम (टेबल टेनिस)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मुकाबला : अमित पंघाल बनाम हसनबॉय दुस्मतोव (मुक्केबाज़ी)
  • खेलों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्षण’: महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम का स्वर्ण पदक जीतना
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी : एकता भ्यान (पैरा-एथलेटिक्स)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड :  प्रदीप कुमार बनर्जी (फुटबॉल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top