skip to Main Content

30 महिलायें ‘वेब वंडर वुमन’ पुरस्कार से सम्मानित

सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सुधारों को प्रेरित करने वाली महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों को मनाने के लिए आयोजित अभियान वेब वंडर वुमेन का अभिनंदन करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत चयनित 30 महिलाओं को महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी द्वारा 06 मार्च 2019 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

मेनका गांधी द्वारा 10 निर्णायकों के पैनल के साथ 30 महिलाओं के नामों को अंतिम रूप दिया गया था। इन महिलाओं का चयन 240 से अधिक नामांकनों से मीडिया, जागरुकता, कानूनी, स्वास्थ्य, सरकारी, खाद्य, पर्यावरण, विकास, व्यवसाय तथा कला श्रेणियों के अंतर्गत प्राप्त किए गए।

ट्विटर इंडिया तथा ब्रेकथ्रू इंडिया के सहयोग से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य विश्व की उन भारतीय महिला हस्तियों की दृढ़ता और साहस को मान्यता देना है जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सार्थक अभियान चलाने में सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग किया है।

वेब वंडर वुमेन ऐसी आवाजों को मान्यता देने, सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए है, जिन्होंने अपनी क्षमता में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सार्थक प्रभाव डाले हैं।

 

पुरस्कृत विजेता:

आफरीन सिद्दीक़ी, अधुनिका प्रकाश, अंकिता आनंद, अर्चना के आर, डॉ. एंजेला चौधरी, डॉ. सौदर्य राजेश, डॉ. अनुभूति यादव, डॉ. देबरति हलदर, डॉ. लक्ष्मी गौतम, छवि वोहरा, जपलीन पसरीचा, मधुलिका चौधरी, नमामि अग्रवाल, परोमिता बारदोली, पारुल माथुर, संगीना वलायत, डॉ श्रुति कपूर, श्वेता पाठक, सोनल गोयल, सोनल कपूर, श्रीलेखा चक्रवर्ती, सुप्रीत के. सिंह, विनीता देशमुख, कीर्ती जयकुमार, उर्वशी सरकार, सोहिनी चट्टोपाध्याय, रक्षिता द्विवेदी, मनु खजुरिया और ऋषिका शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top