skip to Main Content

जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर ‘वी.के. कृष्ण मेनन अवॉर्ड-2019’ से सम्मानित

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के पत्रकार जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर (G.D. ‘Robert’ Govender) को ब्रिटेन में 2019 के वी.के. कृष्ण मेनन अवॉर्ड (V.K. Krishna Menon Award-2019) से सम्मानित किया गया। गोवेंदर को इस पुरस्कार से भारतीय राजनयिक एवं नेता वी.के.कृष्ण मेनन की 123वीं जयंती (3 मई) के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर को यह सम्मान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है।
  • दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 1930 में जन्मे गोवेंदर का 2016 में ब्रिटेन में निधन हो गया था।
  • एक पत्रकार एवं लेखक के तौर पर रॉबर्ट गोवेंदर का करियर क़रीब 60 वर्षों का रहा। इन वर्षों में उनके द्वारा किया गया कार्य नि:स्वार्थता और सही कार्य करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • यह पुरस्कार वी.के. कृष्ण मेनन फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • वी.के. कृष्ण मेनन फाउंडेशन अशिक्षा, निर्धनता को समाप्त करने तथा गुट निरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है।



इसे भी पढ़ें: Hindi Current Affairs 2019


वी.के. कृष्ण मेनन:
वी.के. कृष्ण मेनन एक स्वतंत्रता सेनानी थे। ये स्वतंत्रता के बाद यूनाइटेड किंगडम में भारत के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त किये गए थे। बाद में ये भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top