skip to Main Content

फॉल आर्मीवर्म (FAW) क्या है?

FAW : Fall Armyworm (फॉल आर्मीवर्म)

हाल ही में चर्चा में रहा फॉल आर्मीवर्म या स्पोडोप्टेरा फ्रूजाईपेर्डा (Spodoptera Frugiperda), अमेरिका के उष्ण-कटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक कीट है। अमेरिकी मूल का यह कीट विषभर के अन्य हिस्सों में भी धीरे-धीरे फैलने लगा है। यह एशियाई देशों में फसलों को काफी नुकसान पहुँचा रहा है।

फॉल आर्मीवर्म की बढ़ती समस्या तथा इससे संबंधित चुनौतियों को समझने व उनसे निपटने के लिए समाधान खोजने हेतु आठ देशों बांग्लादेश, म्याँमार, श्रीलंका, भारत और कुछ अन्य दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के प्रतिनिधि ‘अर्द्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान’ (International Crops Research Institute for Semi-Arid Tropics-ICRISAT) में 1 से 3 मई, 2019 तक एक कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चिली के वैज्ञानिकों ने खोजे 15 हज़ार साल से भी पुराने मानव पैर के निशान

उचित जलवायु परिस्थितियों के कारण न केवल पूरे भारत में बल्कि एशिया के अन्य पड़ोसी देशों में भी इसके फैलने की आशंका है। इस कीड़े की पहली पसंद मक्का है लेकिन यह चावल, ज्वार, बाजरा, गन्ना, सब्जियाँ और कॉटन समेत 80 से अधिक पौधों की प्रजातियों को खा सकता है। ग़ौरतलब है कि वर्ष 2017 में दक्षिण अफ्रीका में इस कीट के फैलने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top