skip to Main Content

ज़हरा एलहाम बनीं पहली महिला अफ़ग़ान स्टार

तालिबानी प्रभाव से जूझ रहे देश अफ़ग़ानिस्तान की 20 वर्षीया युवती ज़हरा एलहाम “अफ़ग़ान स्टार सिंगिंग कॉम्पिटिशन” जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। ज़हरा ने हाल ही में इस शो का 14वां संस्करण जीता है। इससे पूर्व 13 साल तक यह कॉम्पिटिशन पुरुष प्रतियोगी ही जीतते आए थे। शो में एलहाम के विजेता बनने के बाद से उनकी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है।

ज़हरा अफ़ग़ानिस्तान के हज़ारा अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। वह पारंपरिक लिबास में हज़ारा और फारसी लोकसंगीत का प्रदर्शन करती हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान का प्रभाव है और वह नहीं चाहता कि महिलाएं आगे बढ़ें या संगीत से जुड़ें। इसके बावजूद ज़हरा ने संगीत को ही आतंकियों के ख़िलाफ़ अपना हथियार बनाया।

अफ़ग़ान स्टार कॉम्पिटिशन, अमेरिकन आइडल से प्रेरित शो है। ज़हरा का कहना है कि उनकी आवाज़ अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं के हक के लिए अहम है और लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

एलहाम के मुताबिक़, उनके परिवार में कोई भी गाना नहीं गाता है। वह यूट्यूब पर अफ़ग़ान पॉप सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अरयाना सईद की वीडियो देखकर उनसे प्रेरित हुईं। उनका कहना है कि वह एक ऐसे देश से हैं जहां सार्वजनिक स्थानों पर महिलाएं अनुपस्थित रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top