अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरुकता और खनन कार्य सहायता दिवस-2019
विश्वभर में 4 अप्रैल, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरुकता और खनन कार्य सहायता दिवस -2019 (International Day for Mine Awareness and Assistance in Mine Action-2019) मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस का विषय ” यूनाइटेड नेशंस प्रोमोट्स SDGs – सेफ ग्राउंड – सेफ होम” (United Nations Promotes SDGs – Safe Ground-Safe Home) रखा गया है। इस दिवस का उद्देश्य देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमताओं की स्थापना और विकास को बढ़ावा देना है। इसके लिये संयुक्त राष्ट्र और संबंधित संगठनों के साथ मिलकर सहायता प्रदान की जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस लोगों को लैंडमाइंस के कारण पैदा हुए ख़तरे से सुरक्षा प्रदान करने, स्वास्थ्य और जीवन से सम्बंधित परेशानियों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है
मुख्य बिंदु:
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 8 दिसंबर, 2005 को हर साल 4 अप्रैल को इस दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की गई थी।
- यह दिवस पहली बार 4 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।
- इस दिवस का उद्देश्य खदान सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमता स्थापित करना और विकसित करने में सहायता करना है, जहाँ खदानों और विस्फोटक युद्ध अवशेष सुरक्षा के लिये गंभीर ख़तरा पैदा करते हैं।
- संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस (UNMAS) पिछले लगभग दो दशकों से प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुलझाने और आम नागरिकों को विस्फोटक से पैदा हुए ख़तरों का समाधान करने हेतु प्रयासरत है।
- राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य और लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया जाता है।
विदित हो कि वर्ष 2018 के अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरुकता और खदान कार्य सहायता दिवस का विषय ‘Advancing Protection, Peace and Development’ था।