गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त होने वाली दूसरी भारतीय बनीं
भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को 1 अक्तूबर, 2018 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में इस पद पर पहुंचने वाली ये दूसरी भारतीय हैं। इनसे पहले भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आईएमएफ में प्रमुख अर्थशास्त्री रह चुके हैं। गीता हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन की जॉन ज़्वानस्त्रा (John Zwaanstra) प्रोफेसर हैं। गीता जिस विभाग की निदेशक नियुक्त की गई हैं, संस्था में सबसे अहम माना जाने वाला आईएमएफ का यह अनुसंधान विभाग विश्वभर की अर्थव्यवस्थाओं पर अध्ययन करके सदस्य देशों के लिए आवश्यक नीतियां तैयार करने के अतिरिक्त विश्व की अर्थव्यवस्थाएं आगामी वर्षों में कैसी होंगी आदि इस बारे में भी अनुमान लगाता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। जर्मनी की क्रिस्टीन लेगार्ड इसकी वर्तमान प्रबंध निदेशक हैं।