skip to Main Content

पूर्व सैन्य प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त बने

पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग सेशेल्स में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किये गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जल्द ही दलबीर सिंह सुहाग अपना कार्यभार संभाल लेंगे। हिंद महासागरीय देश सेशेल्स भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देश है। दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।

दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक, रणनीतिक और सामरिक सहित कई मुद्दों पर द्वीपक्षीय वार्ताएं हुई हैं।

मुख्य बिंदु:

  • भारत ने सेशेल्स को समुद्री निगरानी बढ़ाने हेतु और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने में मदद के लिए डोर्नियर विमान उपहार में दिए हैं।
  • सेशेल्स को प्रतिरक्षा क्षमताओं और समुद्री बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए भारत उसे 10 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान करेगा।
  • सेशेल्स में अपनी जड़ें मज़बूत करने के लिए भारत, सेशेल्स के “अज़म्पशन आईलैंड” को नौसेना अड्डे के तौर पर विकसित कर रहा है।
  • इस द्वीप को विकसित करने के लिए दोनों देशों के बीच वर्ष 2015 में एक समझौता हुआ था। जून 2018 में, सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने भारत का दौरा भी किया था।

जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बारे में:

  • 28 दिसम्बर, 1954 को हरियाणा के झज्जर ज़िले के एक फौजी परिवार में जन्मे दलबीर सिंह सुहाग जुलाई 2014 से दिसंबर 2016 तक 26वें सेना प्रमुख रहे।
  • ये वर्ष 1970 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शामिल हुए थे।
  • जनरल सुहाग 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) के अभियान में शामिल थे।
  • जुलाई 2003 से लेकर मार्च 2005 के बीच कश्मीर घाटी में आतंकवादरोधी अभियानों के ख़िलाफ़ जनरल सुहाग ने 53वीं इंफैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली थी।
  • इनके कार्यकाल के दौरान साल 2016 में भारतीय सैनिकों द्वारा कश्मीर में आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक अंजाम दी गई थी।
  • इन्हें ‘उत्तम युद्ध सेवा पदक’, ‘परम विशिष्ट सेवा पदक’, ‘विशिष्ट सेवा पदक’ तथा ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top