skip to Main Content

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 में भारत चौथे स्थान पर रहा

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23वें संस्करण का कतर के दोहा में 19 से 24 अप्रैल तक आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में भारत 3 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीत कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। पदक तालिका में बहरीन ने कुल 22 पदक जीत कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस छः दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दोहा के ख़लीफ़ा इंटरनेशनल स्टेडियम में किया गया था।

इसे भी पढ़ें : आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के लिए बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की घोषणा

        पदक तालिका में शीर्ष पांच देश

       रैंक    देश                  स्वर्ण     रजत     कांस्य     कुल

  1.       बहरीन               11          07          04        22
  2.       चीन                  09         13           07        29
  3.       जापान              05         04          09        18
  4.       भारत                03        07           07        17
  5.       उज़्बेकिस्तान    03        —            02        05

भारत के स्वर्ण पदक विजेता:

  • भारतीय धावक पीयू चित्रा ने 1500 मीटर रेस 4.14.56 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
  • गोमती मारिमुतु ने 800 मीटर रेस 2.02.70 मिनट में पूरी कर के भारत को स्वर्ण दिलाया।
  • भारत को तीसरा स्वर्ण तेजिंदर पाल सिंह ने शॉट पुट में 20.22 मीटर दूर गोला फेंक कर दिलाया।

भारत के रजत पदक विजेता:

  • पुरुष वर्ग में भारतीय जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह ने 86.23 मीटर दूर थ्रो कर रजत जीता।
  • जेवलिन थ्रो स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की अन्नु रानी ने 60.22 मीटर दूर थ्रो किया और रजत पदक हासिल किया।
  • 4 गुणा 400 मीटर रेस के महिला वर्ग में प्राची, पूवम्मा, सरिताबेन और विस्मया ने 3 मिनट 32.21 सेकंड में रेस पूरी कर दूसरा स्थान हासिल कर रजत जीता।
  • 4 गुणा 400 मीटर रेस के पुरुष कैटेगरी में जीवन, कुन्हू, अनस और राजीव अकोरिया ने 3 मिनट 03.28 सेकंड में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • 3000 मी. स्टीपलचेस में अवनीश साबले ने 8.30.19 मिनट में रेस पूरी कर स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • अजय कुमार सरोज ने 1500 मी. रेस 3.43.18 मिनट में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
  • हेप्टाथलॉन इवेंट के महिला कैटेगरी में 22 वर्षीय स्वप्ना बर्मन ने 5993 पॉइंट हासिल कर रजत जीता।

भारत के कांस्य पदक विजेता:

  • भारतीय धावक दुती चंद ने 200 मीटर रेस 23.24 सेकंड में पूरी कर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।
  • महिला वर्ग की 10000 मीटर रेस में संजीवनी जाधव ने 32 मिनट 44.96 सेकंड में पूरी कर के ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
  • 10000 मीटर रेस की पुरुष कैटेगरी में गवित मुरली कुमार 28.38.34 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक विजेता बने।
  • 400 मी. हर्डल्स की महिला कैटेगरी में सरिता गायकवाड ने 57.22 सेकंड में रेस पूरी की।
  • जबीर मदारी पल्लीयालिल 400 मी. हर्डल्स के पुरुष वर्ग में 49.13 सेकंड में रेस पूरी कर कांस्य अपने नाम किया।
  • पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़ 15.36.03 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक विजेता बनीं।
  • 400 मीटर रेस का ब्रॉन्ज मेडल एमआर पूवम्मा ने 53.21 सेकंड में रेस पूरी कर जीता।

विदित हो की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रत्येक दो साल में किया जाता है। यह एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है। इस टूर्नामेंट का पिछला आयोजन जुलाई 2017 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया गया था। तब भारत ने 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज सहित कुल  29 मेडल जीते थे। टीम नंबर-1 पर भी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top