skip to Main Content

जुलाई 2019 में चंद्रयान -2 का प्रक्षेपण किया जायेगा

भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 9 से 16 जुलाई, 2019 के बीच किया जायेगा। 9 से 16 जुलाई, 2019 के बीच चंद्रयान -2 के प्रक्षेपण के लिए उसके सभी माड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। इसे जीएसएलवी एमके-3 प्रक्षेपण यान द्वारा प्रक्षेपित किया जायेगा।

मुख्य बिंदु:

  • चंद्रयान-2 के तीन माड्यूल – ऑर्बिटर , लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं।
  • ऑर्बिटर और लैंडर मॉड्यूल को यंत्रवत् रूप से मिलाकर एक एकीकृत मॉड्यूल के रूप में साथ जोड़ा जाएगा और इसके बाद जीएसएलवी एमके- तीन प्रेक्षपण यान के अंदर समायोजित कर दिया जाएगा।
  • चंद्रयान-2 के पृथ्‍वी की कक्षा में स्‍थापित किए जाने के बाद एकीकृत मॉड्यूल प्रणोदक मॉड्यूल की मदद से चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाएगा।
  • लैंडर ऑर्बिटर से अलग होकर चंद्रमा के दक्षिणी सिरे में पूर्व निर्धारित स्‍थल पर धीरे से उतर जाएगा।
  • चंद्रयान-2 के 6 सितंबर, 2019 को चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।
  • चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर द्वारा वहां वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया जायेगा।
  • लैंडर और ऑर्बिटर सभी तरह के वैज्ञानिक उपकरणों से लैस हैं।

इसे भी पढ़ें: खराब हो चुके डिवाइसों के कारण हर 10 में से 7 भारतीयों का डेटा ख़तरे में: रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top