skip to Main Content

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी भगवद गीता का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी, 2019 को दिल्ली के ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत गीता का विमोचन किया। यह गीता इस्कॉन संस्था द्वारा तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी गीता इटली के मिलान शहर में बनाई गई है। संस्था से जुड़े वेदांत बुक ट्रस्ट ने इसकी छपाई की है।

महाग्रंथ की विशेषताएं:

  • इसका कवर पृष्ठ स्वर्णिम धातु से तैयार किया गया है।
  • इस गीता का भार 800 किलोग्राम है और यह सिंथेटिक के मज़बूत काग़ज़ से तैयार की गई है।
  • इसके पृष्ठों की संख्या 670 है, जिनका साइज़ 2.84 गुणा 2.0 मीटर है।
  • प्रत्येक पृष्ठ को पलटने के लिए तीन से चार व्यक्तियों की जरूरत पड़ती है।
  • करीब ढाई साल में छप कर तैयार हुई इस गीता के निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की ओर से गीता प्रचार के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह प्रकाशित कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top