skip to Main Content

लॉरेंटिनो कोर्टिजो पनामा के नए राष्ट्रपति निर्वाचित

पनामा में 05 मई, 2019 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में लॉरेंटिनो कोर्टिज़ो (Laurentino Cortizo) ने जीत हासिल की है। देश के निर्वाचन न्यायालय ने कोर्टिज़ो को राष्ट्रपति चुनावों में विजयी घोषित किया।

लॉरेंटिनो कोर्टिज़ो नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। ये 1994 से 2004 के बीच नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहे हैं। इनका जन्म 30 जनवरी, 1953 को पनामा सिटी में हुआ था।

मुख्य बिंदु:

  • पनामा की डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी के उम्मीदवार कोर्टिज़ो ने इन चुनावों में कुल 95 प्रतिशत में से 33.27 प्रतिशत मत प्राप्त किये।
  • राष्ट्रपति के रूप में लॉरेंटिनो 1 जुलाई, 2019 को कार्यभार संभालेंगे।
  • इस पद हेतु उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला का स्थान लिया है।
  • ग़ौरतलब है कि डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी की स्थापना 1979 में सैन्य शासक ओमर तोरिजोस द्वारा की गयी थी।
  • पनामा के संविधान के अनुसार, एक व्यक्ति केवल एक बार ही राष्ट्रपति बन सकता है।
  • पनामा में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है।



पनामा (Panama):
मध्य अमेरिकी देश पनामा ने 28 नवम्बर, 1821 को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इसके बाद दिसम्बर, 1821 में पनामा ग्रान कोलंबिया में शामिल हुआ और अंततः 3 नवम्बर, 1903 को पनामा ने कोलंबिया गणराज्य से स्वतंत्र हुआ। कुल 74,417 वर्ग किमी. क्षेत्रफल वाले पनामा के पश्चिम में कोस्टा रिका, दक्षिण पूर्व में कोलंबिया, उत्तर में कैरिबियन सागर तथा दक्षिण में प्रशांत महासागर स्थित है। पनामा सिटी इसकी राजधानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top