skip to Main Content

जस्टिस रामचंद्र मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने

न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन (P.R. Ramachandra Menon) ने 06 मई, 2019 को छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। ये छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति मेनन को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रायपुर के राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद अजय कुमार त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद से रिक्त था। अजय कुमार त्रिपाठी की लोकपाल में न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किये गए हैं।

मुख्य बिंदु:

  • न्यायमूर्ति मेनन की नियुक्ति की सिफारिश सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों के कॉलेजियम द्वारा की गई थी।
  • जस्टिस मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  • जस्टिस मेनन ने जनवरी 2009 से केरल उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
  • दिसम्बर, 2010 में इन्हें केरल उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय राज्य के बिलासपुर में स्थित है।



इसे भी पढ़ें: Hindi Current Affairs 2019

विदित हो कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय का प्रावधान किया गया है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा सम्बंधित राज्य के राज्यपाल के साथ परामर्श के बाद जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा सम्बंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top