skip to Main Content

सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार-2019 की घोषणा; विराट कोहली बने क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर

मुंबई में सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार (CEAT Cricket Rating Awards 2019) का वितरण किया गया। सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के 24वें संस्करण का आयोजन 13 मई, 2019 को मुंबई में किया गया। इन पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा।


भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर और बैट्समैन ऑफ़ द ईयर चुना गया। तो वहीँ, क्रिकेटर रोहित शर्मा को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से नवाज़ा गया।

पुरस्कार विजेताओं की सूची:

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर और बैट्समैन ऑफ़ द ईयर (दोनों पुरस्कार) : विराट कोहली
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर : स्मृति मंधाना
  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर ऑफ़ द ईयर : रोहित शर्मा
  • अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर : चेतेश्वर पुजारा
  • अंतर्राष्ट्रीय बॉलर ऑफ़ द ईयर : जसप्रीत बुमराह


  • अंतर्राष्ट्रीय टी-20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर : आरोन फिंच (Aaron Finch) (Australia)
  • अंतर्राष्ट्रीय टी-20 बॉलर ऑफ़ द ईयर : राशिद खान
  • आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर : कुलदीप यादव
  • जूनियर क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर : यशस्वी जैसवाल
  • डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ़ द ईयर : आशुतोष अमन
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : मोहिंदर अमरनाथ



ग़ौरतलब है की हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का ख़िताब जीता है।











Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top