कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस-2019
विश्वभर में काम के दौरान होने वाले हादसों और बीमारियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल, 2019 को कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस (World Day for Safety and Health at Work) मनाया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी अभियान में कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को एकत्रित करने एवं उनके उचित उपयोग के लिए उनकी क्षमता में सुधार हेतु फोकस किया गया।
कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्य तथ्य:
- आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं अथवा कार्यस्थल पर होने वाली बीमारियों के परिणामस्वरूप 6300 लोग मारे जाते हैं। जबकि प्रत्येक वर्ष 317 मिलियन लोगों की कार्यस्थल पर ही दुर्घटना के कारण मौत हो जाती है।
- कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
- यह जागरुकता संबंधी एक कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत लोगों को यह बताया जाता है कि वे कार्यस्थल पर किस तरह विभिन्न बीमारियों एवं दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर संगठन (International Labour Organization-ILO) द्वारा इस दिवस की घोषणा की गयी थी।
- यह दिवस मुख्य रूप से कार्यस्थल पर किसी प्रकार की दुर्घटना एवं बीमारियों से बचाव का प्रसार करता है।
- आईएलओ वर्ष 2003 में ट्रेड यूनियनों के आग्रह पर इसमें शामिल हुआ।
- आईएलओ द्वारा यह अभियान विश्वभर में मज़दूरों की परेशानियों एवं उनकी सुरक्षा हेतु बेहतर उपायों एवं सुविधा हेतु सरकारों को जागरूक करना है।
इसे भी पढ़ें: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) 2019
“सतत विकास लक्ष्य 8”:
सितंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए एजेंडा अपनाया था और इसी प्रक्रिया के तहत सतत विकास लक्ष्य 8 भी अपनाया गया। सतत विकास लक्ष्य 8 के अनुसार समावेशी और स्थायी आर्थिक विकास, पूर्ण और उत्पादक रोजगार तथा सभी के लिए सभ्य काम शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के इस लक्ष्य में प्रवासी श्रमिक, महिला प्रवासी और अनिश्चित रोजगार वाले लोग शामिल हैं। इसका लक्ष्य श्रम अधिकारों की सुरक्षा और सभी कामगारों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।