skip to Main Content

अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस 2019

International Poverty Eradication Day-2019

17 अक्तूबर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस (International Poverty Eradication Day-2019) के रूप में मनाया गया। यह दिवस गरीबी में रहने वाले लोगों के साथ सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोगों को गरीबी से बाहर लाने के प्रयास पर ज़ोर देता है। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है।

उद्देश्य

प्रतिवर्ष  मनाये जाने वाले इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है। इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल देने के साथ-साथ उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

☞ इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल (National Sports Awards) पुरस्कार-2019

मुख्य बिंदु:

  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस (International Poverty Eradication Day-2019) की थीम थी-  “Acting together to Empower Children, their families and Communities to End Poverty” (बच्चों, उनके परिवारों तथा समुदायों को निर्धनता समाप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना)
  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
  • इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य के मुताबिक़, किसी एक विशेष कारण के चलते नहीं बल्कि भिन्न-भिन्न कारणों से लोगों को गरीबी में जीवन व्यापन करने हेतु मजबूर होना पड़ता है।
  • इसके अनुसार, सिर्फ आय का साधन एवं आमदनी ही गरीबी का मुख्य कारण नहीं है बल्कि भोजन, घर, भूमि, स्वास्थ्य आदि भी गरीबी के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • भारत में गरीबी का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या, कमजोर कृषि, भ्रष्टाचार, रूढ़िवादी सोच, जातिवाद, अमीर गरीब में ऊंच-नीच, नौकरी की कमी, अशिक्षा, बीमारी इत्यादि है।
  • भारत में गरीबी का एक प्रमुख कारण बढ़ती जनसंख्या भी है।
  • ग़ौरतलब है कि इस वर्ष फादर जोसफ रेसिंसकी की  “कॉल टू एक्शन” के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। फादर जोसफ रेसिंसकी की  “कॉल टू एक्शन” से ही अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस को मनाने की प्रेरणा मिली थी।
  • वर्ष 2018 के अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Coming together with those furthest behind to build inclusive world of universal respect for human rights and dignity” (सबसे पिछड़े लोगों के साथ मिलकर उनके लिए सार्वभौमिक मानवाधिकार व सम्मान से परिपूर्ण समावेशी विश्व का निर्माण) थी।

अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस (International Poverty Eradication Day): पृष्ठभूमि
अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 1992 को प्रस्ताव पारित किया था। पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 1993 में अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।

☞ इसे भी पढ़ें: Watch Rajya Sabha & Lok Sabha TV

☞ इसे भी पढ़ें: Ex-finance minister Arun Jaitley passes away at 66

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top