What Is HotPot Meal: हॉटपॉट मील क्या होता है.. क्यों हो रहा पॉपुलर…
What Is HotPot Meal: हाल ही में चीन में एक महिला का वीडियो उस समय वायरल हो गया जब वो एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट में खाना खाते समय खुद को रिकॉर्ड कर रही थी कि तभी एक ज़िंदा मैंटिस श्रिम्प ने अचानक उसका हाथ काट लिया।

What Is HotPot Meal: हाल ही में चीन में एक महिला का वीडियो उस समय वायरल हो गया जब वो एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट में खाना खाते समय खुद को रिकॉर्ड कर रही थी कि तभी एक ज़िंदा मैंटिस श्रिम्प ने अचानक उसका हाथ काट लिया।
What Is HotPot Meal: अब आप सोच रहे होंगे कि ये हॉटपॉट रेस्टोरेंट क्या होता है…तो ऐसा रेस्टोरेंट जहाँ HotPot meal provide किया जाता है, हॉटपॉट रेस्टोरेंट कहलाता है।
यहाँ पढ़ें: हॉटपॉट रेस्टोरेंट में महिला को ज़िन्दा Mantis Shrimp ने काटा..
HotPot Meal क्या होता है?
What Is HotPot Meal: असल में HotPot एक live और DIY यानी Do it yourself meal होता है। ये ख़ासकर चीन और उसके अलावा कई देशों में काफ़ी popular है। इसमें कस्टमर के सामने मेज़ पर गर्मागर्म उबलता हुआ सूप, broth या एक तरह का शोरबा रखा जाता है जिसमें आप अपनी पसंद के मांस, सब्ज़ियाँ और कई तरह के सॉस वगैरह डालकर ख़ुद से खाने को live पकाकर खाते हैं। ये broth ही HotPot का foundation होता है।
क्या ख़ास होता है HotPot Meal में?
हॉटपॉट की ख़ासियत है कि इसमें हर कोई अपने taste और पसंद के according अपने खाने को customise कर सकता है। मतलब आपको जो खाना है उसमें क्या-क्या ingredients डालने हैं वो सब आप अपने हिसाब से डालकर और अपने सामने खुद पकाकर खा सकते हैं। आमतौर पर हॉटपॉट मानसून के दौरान काफ़ी पसंद किया जाता है।
हॉटपॉट एक communal meal या सामूहिक भोजन होता है जिसमें लोग उबलते हुए शोरबे में raw ingredients, जैसे पतले कटे हुए मांस के टुकड़े, समुद्री भोजन, सब्ज़ियाँ और नूडल्स पकाते हैं, फिर पके हुए खाने को अलग-अलग सॉस में डुबोते हैं। ये उन्हें एक interactive, social dining experience देता है जो चीनी, जापानी और कोरियाई सहित कई एशियाई देशों में popular है।
यह भी पढ़ें: जानें क्या होते हैं ‘मिनट्स ऑफ मीटिंग’…. कैसे करते हैं तैयार..
HotPot Meal की उत्पत्ति
HotPot एक family style meal है जिसका origin लगभग 1,000 साल पहले चीन से हुआ माना जाता है। लेकिन धीरे-धीरे ख़ासकर एशियाई देशों में ऐसे खाने का चलन तेज़ी से बढ़ा और अब ये दुनियाभर के कई देशों में बेहद popular हो चुका है। जापान में इसे शाबू-शाबू (shabu-shabu), कोरिया में जियोंगोल या ज्जिगे (jeongol or jjigae), थाईलैंड में सुकी (suki) जबकि वियतनाम में लाउ (lau) के नाम से जाना जाता है।
इसमें लोग उस उबलते हुए सूप या शोरबे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और सब्ज़ियाँ डालकर सीधे पकाकर खाते हैं। इसमें कई तरह के सॉस जैसे सोया सॉस, फिश सॉस, मशरूम और समुद्री शैवाल जैसे स्वाद बढ़ाने वाले तत्व डालकर भी पसंद किया जाता है। इन hotpots में meat के पतले slices, seafood like prawn etc. को भी डालकर खाया जाता है। अक्सर इसमें ज़िन्दा seafood को भी उस सूप में डालकर पकाकर खाने का रिवाज है।
हाल ही में, कुआलालंपुर के एक सिनेमाघर ने अपना पहला हॉटपॉट सिनेमा शुरू किया है, जहाँ दर्शक एक गरमागरम हॉटपॉट के साथ अपनी फिल्म को enjoy कर सकते हैं। वहाँ इसे फिल्म The Unwavering Brotherhood के प्रीमियर के दौरान लॉन्च किया गया था और लोगों ने इसे बेहद पसंद भी किया।