skip to Main Content

‘टॉक्सिक’ शब्द बना वर्ष 2018 का वर्ड ऑफ़ द ईयर

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा ‘टॉक्सिक’ को वर्ष 2018 का सबसे चर्चित शब्द चुना गया है। ‘टॉक्सिक’ का हिंदी में अर्थ ‘ज़हरीला’ होता है। डिक्शनरी के अनुसार, बीते वर्ष के दौरान विश्वभर में पर्यावरण तथा राजनितिक माहौल को देखते हुए इस शब्द का चयन किया गया है। ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी की वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गयी है।
‘टॉक्सिक’ अन्य कई नामांकित शब्दों को पीछे छोड़ते हुए विजयी रहा। इन शब्दों में Gaslighting, Incel जैसे शब्द शामिल थे।

वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, अध्ययनों से पता चला है कि वर्ष 2018 में दुनियाभर में लोगों ने इस शब्द का इस्तेमाल अनेक सन्दर्भों जैसे हालात, चिंताओं व घटनाओं की अभिव्यक्ति के साथ-साथ प्लास्टिक, कार्यस्थल, संस्कृति, रिश्ते आदि में किया। वेबसाइट में कहा गया है कि इन हालात में यह शब्द बहुत से परिदृश्यों में लागू होता है अतः ऐसे में यह अधिक सटीक शब्द बना।
वेबसाइट ने कहा कि अब तक लोग आमतौर पर ‘Toxic’ शब्द का वास्तविक अर्थ पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के सन्दर्भ में लेते थे किन्तु अब इस शब्द का दायरा बढ़ता जा रहा है और लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल टॉक्सिक कल्चर, टॉक्सिक रिलेशनशिप, टॉक्सिक स्कूल, टॉक्सिक वर्कप्लेस, टॉक्सिक टेंशन आदि के रूप में भी किया गया।
एक ओर जहाँ दुनियाभर में चल रहे # MeToo अभियान के चलते ‘टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी’ शब्द रौशनी में आया तो वहीँ दूसरी ओर विश्व राजनीति में भी नीतियों, एजेंडा, भाषणों पर भी इस शब्द का असर दिखाई दिया।

क्यों बना ‘टॉक्सिक’ वर्ड ऑफ़ द ईयर ?

अपनी ज़हरीली प्रकृति के बढ़ते विस्तार तथा सालभर चर्चा में रहने के कारण यह शब्द वर्ष 2018 में बिलकुल अलग बनकर सामने आया। इस दौरान यह शब्द एक की अभिव्यक्ति के रूप में वर्षभर के तमाम सर्वाधिक चर्चित विषयों पर छाया रहा।
डिक्शनरी के शोध आंकड़ों के मुताबिक़ ‘टॉक्सिक’ शब्द को शाब्दिक और अनुप्रयोगों के आधार जैसे अनेक सन्दर्भों में खोजा गया और oxforddictionaries.com पर इस शब्द की खोज में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखि गई।

‘Toxic’ के साथ ही ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने इस वर्ष बार-बार खोजे जाने वाले शीर्ष 10 शब्दों की भी घोषणा की। वर्ष 2018 के लिए शीर्ष 10 टॉक्सिक शब्द निम्नलिखित हैं:

  1. Chemical
  2. Masculinity
  3. Substance
  4. Gas
  5. Environment
  6. Relationship
  7. Culture
  8. Waste
  9. Algae
  10. Air

वर्ष 2018 के लिए डिक्शनरी द्वारा कई अन्य नाम नामांकित किये गए थे, जो निम्नलिखित हैं:

  1. Gaslighting
  2. Incel
  3. Techlash
  4. Gammon
  5. Big Dick Energy
  6. Cakeism
  7. Overtourism
  8. Orbiting

बीते वर्षों में चुने गए वर्ड ऑफ़ द ईयर:

  • 2017 का वर्ड ऑफ़ द ईयर ‘यूथक्वैक’ (Youthquake)
    ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने वर्ष 2017 का वर्ड ऑफ़ द ईयर ‘यूथक्वैक’ को चुना। इस शब्द को डिक्शनरी द्वारा युवावस्था को ‘युवाओं के कार्यों या प्रभाव से उत्पन्न एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, राजनीतिक अथवा सामाजिक परिवर्तन’ के रूप में परिभाषित किया गया है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में इस शब्द को खोजने के मामले में पांच गुना की बढ़ोतरी देखी गयी। वर्ड ऑफ़ द ईयर की दौड़ में Antifa, Broflake, Gorpcore, Unicorn, Newsjacking आदि शब्द शामिल रहे।
  • 2017 में पहली बार हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना गया ‘आधार’ (Aadhaar)
    ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा पहली बार हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना गया। इस हेतु डिक्शनरी द्वारा सीधे लोगों से सुझाव मांगे गए थे। लोगों द्वारा चुने गए नोटबंदी, विकास और आधार शब्दों के बीच स्पर्धा बनी जिसमें सर्वाधिक लोकप्रिय शब्द ‘आधार’ विजयी बना।
  • 2016 का अंतर्राष्ट्रीय वर्ड ऑफ़ द ईयर ‘पोस्ट-ट्रुथ’ (Post-Truth)
    वर्ष 2016 में यह शब्द अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान सर्वाधिक प्रयोग करने के चलते चर्चा में आया। इस शब्द का प्रयोग इस सन्दर्भ में किया जाता है जब जनमत को प्रभावित करने में वस्तुनिष्ठ तथ्यों के बजाय भावनाओं और व्यक्तिगत विश्वासों तथा मान्यताओं को लक्षित अपीलें ज़्यादा कारगर सिद्ध होती हैं। इस शब्द का इस्तेमाल सर्वप्रथम सन 1992 में ‘द सेशन’ नामक एक पत्रिका में सामने आया था।
  • 2015 का वर्ड ऑफ़ द ईयर ‘इमोजी’ (Emoji)
    इस वर्ष ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा पहली बार किसी शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर ना चुन कर एक पिक्टोग्राफ़ को चुना गया। लोगों द्वारा हँसते-हँसते आंसू निकलने वाले इस इमोजी के इस्तेमाल की लोकप्रियता के चलते यह वर्ष 2017 का वर्ड ऑफ़ द ईयर बना। यह पिक्टोग्राफ़ स्वाभाव या मूड को दर्शाने में सबसे बेहतर तरीक़े से दर्शाने में लोगों के बीच काफी प्रचलित रहा।
  • ‘Dictionary.com’ का 2016 का वर्ड ऑफ़ द ईयर ‘Xenophobia’
    एक ऑनलाइन शब्दकोश ‘Dictionary.com’ के अनुसार, ग्रीक भाषा के शब्दों ‘Xeno’ और ‘Phobia’ के मेल से बने ‘Xenophobia’ का अर्थ है ‘विदेशियों, दूसरी संस्कृति के लोगों/अजनबियों से डर अथवा नफरत होना’। डिक्शनरी के मुताबिक़ जून 2016 में इस शब्द में सर्वाधिक उछाल देखा गया जब इस शब्द के लुकअप 938 फ़ीसदी तक बढ़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top