skip to Main Content

माइनस 50 डिग्री में जमी येनेजी नदी पर सरकार ने बनाई सड़क

साइबेरिया में हाल ही में तापमान माइनस 50 डिग्री तक पहुँच गया जिसके चलते वहां की प्रसिद्ध येनेजी नदी पूरी तरह से जम गई है। सरकार द्वारा नदी के बीचोंबीच अस्थायी रूप से 5 किमी. लंबी सड़क बना दी गई है। इसके तहत स्थानीय लोगों को इस सड़क पर कार, ट्रक आदि ले जाने की अनुमति होगी।

यह पहली बार है जब प्रशासन द्वारा ऐसा किया गया है।

मुख्य बिंदु:

अस्थायी रूप से बनी यह सड़क छह माह तक यातायात के लिए खुली रहेगी।

दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क के दोनों ओर बर्फ़ की चहारदीवारी भी बनाई गई है।

इस सड़क पर ट्रक, कार आदि भी आसानी से गुज़र सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य इसके ज़रिये से स्नो- टूरिज़्म को बढ़ावा देना है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:

रूस को पर्यटन से हर साल लगभग 90 हज़ार करोड़ रुपये की आय होती है। इसमें साइबेरिया का हिस्सा 30 फ़ीसदी है। नोवोसिबिर्स्क और ओम्स्क, साइबेरिया के सबसे बड़े शहर हैं। इनके बाद क्रास्नोयार्स्क शहर आता है, जहाँ ये येनेजी नदी स्थित है।

येनेजी नदी (Yenisei River):

यह नदी रूस के क्रास्नोयार्स्क नामक शहर में बहती है। इसकी लम्बाई 5500 किमी. है। येनेजी दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह मंगोलिया से निकलती है और आर्कटिक सागर में मिल जाती है। ध्यातव्य है कि दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है जोकि 6500 किमी. लंबी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top