skip to Main Content

केन तनाका कैंसर को हराने वाली सबसे उम्रदराज़ महिला बनीं

116 साल की उम्र में कैंसर को मात देने वाली सबसे उम्रदराज़ महिला बनीं जापान की केन तनाका का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

गिनीज़ अधिकारियों ने 9 मार्च, 2019 को उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इसके साथ उन्हें एक चॉकलेट का डिब्बा भी दिया गया।

दरअसल, केन को कोलोरेक्टल (बड़ी आंत) का कैंसर था। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। केन फुकुओका के एक नर्सिंग होम में रहती हैं और उन्हें वहीँ पर यह सम्मान दिया गया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की ही कहियो मियाको के नाम था। उनकी 117 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी।

रोज़ सुबह 6 बजे उठ जाती हैं:

केन कहती हैं कि वे रोज़ सुबह 6 बजे उठती हैं। और सही खान-पान का पूरा ध्यान रखती हैं। ये रोजाना डाईट में चावल, मछली और सूप लेती हैं। पानी भरपूर मात्रा में पीती हैं। इसके आलावा इन्हें कॉफ़ी पीना बहुत पसंद है।

केन को चॉकलेट खाना भी खाना बहुत पसंद है और वे दिनभर में 100 से ज़्यादा चॉकलेट तक खा जाती हैं।

गणित के सवाल हल करती हैं रोज़ाना:

केन अपने दिमाग़ को तंदुरुस्त बनाये रखने के लिए रोजाना सुबह उठकर गणित का अध्ययन करती हैं और उसके सवाल हल करती हैं। वे बोर्डगेम ओथेलो भी खेलती हैं।

केन तनाका के बारे में:

  • केन का जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था।
  • अपने माता-पिता की सातवीं संतान केन की शादी 19 साल की उम्र में हिडियो तनाका के साथ हुई थी।
  • इनके पांच बच्चे हैं।
  • केन के पति हिडियो चावल से बनाई जाने वाली जापानी मिठाई और नूडल्स का कारोबार करते थे।

ग़ौरतलब है कि जापानी लोग खाने को ख़ूब स्टीम और ग्रिल करके खाना पसन् करते हैं। इस मामले में वे “टेम्पुरा, टोंकात्सु, क्रोक्युटेस” के फ़ॉर्मूले पर चलते हैं। जिसका अर्थ है- ‘खाने को ख़ूब स्टीम और ग्रिल करो’। खाने को देर तक पकाओ और फिर अच्छी तरह से चबाकर खाओ। यही उनकी लंबी उम्र का रहस्य है।

जापान को “सुपर एज्ड नेशन” कहा जाता है। दरअसल, जापान की कुल आबादी की 0.048 फ़ीसदी जनसंख्या 100 साल से ऊपर की है। यह संख्या विश्व में सबसे ज़्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, यहाँ हर चार में से एक व्यक्ति 65 साल से अधिक उम्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top