skip to Main Content

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन

चार बार गोआ के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। वे पैंक्रियाटिक (अग्नाशय) कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

केंद्र सरकार ने मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण 18 मार्च 2018 को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले मनोहर पर्रिकर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट करते हुए कहा कि पर्रिकर एक अद्वितीय नेता और सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। प्रधानमंत्री ने उनके निधन को कभी ना पूरी होने वाली क्षति बताया।

मनोहर पर्रिकर के बारे में:

  • इनका जन्म 13 दिसंबर, 1955 को गोआ के मापुसा गांव में हुआ था।
  • इनका पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णन प्रभु पर्रिकर था।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गोआ की सत्ता में लाने का श्रेय उनको ही जाता है। भाजपा से गोआ के मुख्यमंत्री बनने वाले ये पहले नेता थे।
  • सन 1994 में गोवा की पणजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर ये पहली बार विधायक बने थे।
  • आईआईटी से स्नातक करने वाले ये भारत के किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं।
  • ये 2000 से 2005 के बीच दो बार; 2012 से 2014 तथा 14 मार्च, 2017 से निधन तक चार बार गोआ के मुख्यमंत्री रहे।
  • वर्ष 2016 से 2017 के बीच इन्होंने रक्षा मंत्री का कार्यभार भी संभाला।

विदित हो कि पर्रिकर को फ़रवरी 2018 में कैंसर के बारे में पता चला था। उनका इलाज अमेरिका के साथ-साथ नई दिल्ली स्थित एम्स और मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। छह माह के लगातार इलाज के बाद न्यूयॉर्क तक के डॉक्टर्स ने ने उन्हें जवाब दे दिया था। इसलिए वे गोआ लौटकर अपने अंतिम समय तक काम करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top