skip to Main Content

स्काईट्रैक्स अवॉर्ड्स 2019 में सिंगापुर का चांगी बना सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट; IGI एयरपोर्ट 59वें स्थान पर

यूनाइटेड किंगडम बेस्ड कंसल्टेंसी फर्म स्काईट्रैक्स द्वारा हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए रैंकिंग एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिंगापुर का चांगी हवाईअड्डा विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा चुना गया। चांगी हवाई अड्डे को लगातार सातवीं बार यह ख़िताब मिला है। टोक्यो एअरपोर्ट वर्ष 2018 के मुकाबले इस साल एक स्थान ऊपर आकर दूसरे स्थान पर रहा।

इस वर्ष सूची में भारत का इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 59वें स्थान पर रहा। जबकि पिछले वर्ष यह 66वें स्थान पर था।

यह पुरस्कार लंदन स्थित पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो 2019 में प्रदान किये गए थे।

मुख्य तथ्य:

  • इस सूची में विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों को शामिल किया गया था।
  • चांगी हवाई अड्डा अपनी छत पर स्विमिंग पूल, 24-घंटे चलने वाले दो मूवी थिएटर और शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है।
  • इस साल दूसरे स्थान पर टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (हानेडा) रहा। इसके आलावा इस हवाई अड्डे को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ घरेलू हवाईअड्डा तथा विश्व का सबसे स्वच्छ हवाईअड्डा भी घोषित किया गया।
  • दक्षिण कोरिया का इंचियोन हवाईअड्डा सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है। इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ पारगमन हवाई अड्डे के तौर पर चुना गया है। यह हवाईअड्डा 2018 में दूसरे स्थान पर आया था।
  • भारत के मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट एक अंक खिसककर 64वें स्थान पर रहा।
  • इस बार राजीव गांधी हैदराबाद एअरपोर्ट दस अंक लुढ़ककर 66वें स्थान पर आ गया। जबकि बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट 69वें स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top