skip to Main Content

“चन्द्रयान-2” मार्च-अप्रैल के मध्य हो सकता है लॉन्च : इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा “चन्द्रनयान-2” को 25 मार्च से 30 अप्रैल के बीच लॉन्च करने की योजना है। इसरो के अध्यवक्ष डॉ. के. सिवन ने 18 जनवरी, 2019 को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इस सन्दर्भ में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि इसरो ने इस वर्ष 32 मिशनों की योजना बनाई है। इनमें गगनयान परियोजना, विद्यार्थियों तक पहुंचना, पहुंच कार्यक्रम, इस वर्ष के नियोजित मिशन और विक्रम साराभाई शताब्दी समारोह है।

मुख्य तथ्य:
• इसरो अध्योक्ष के मुताबिक़ मानव रहित पहला अंतरिक्ष विमान ‘गगनयान’ दिसंबर 2020 तक लॉन्च किया जाएगा जबकि दूसरा मानव रहित मिशन जुलाई 2021 तक लॉन्च करने की योजना है।
• पहला मानव चालित मिशन दिसंबर 2021 तक लॉन्च किया जाएगा।
• गगनयान परियोजना के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान केन्द्रो (एचएसएफसी) की स्थालपना गई है।

इसके अतिरिक्त इसरो ने पहली बार वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और देश में वैज्ञानिकों के पूल को बढ़ाने हेतु युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की घोषणा की। जिसके अंतर्गत एक महीने के लिए इसरो कार्यक्रम के लिए प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो इसरो केन्द्रों पर जाएंगे, वरिष्ठ वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे तथा अनुसंधान और विकास सुविधाएं देखेंगे। यात्रा और आवासीय खर्च इसरो द्वारा वहन किया जाएगा। पहुंच कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए डॉ. सिवन ने कहा कि इस वर्ष इसरो ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसमें अपने मुख्याालय से बाहर रहने के दौरान इसरो अध्य क्ष विद्यार्थियों से मिलते हैं और वैज्ञानिक विषयों पर उन के सवालों का जवाब देते हैं।

(स्रोत: पीआईबी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top