विश्व खाद्य दिवस-2019

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day-2019) 16 अक्तूबर, 2019 को विश्व स्तर पर मनाया गया। यह दिवस बहुत सारे संगठन जो खाद्य सुरक्षा हेतु प्रयासरत हैं जिनमें विश्व खाद्य कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष आदि संगठनों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है।
उद्देश्य
विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य दुनिया से भुखमरी को समाप्त करना है। इसके साथ ही विश्व भर में भुखमरी की चुनौतियों के बारे में जनता में जागरूकता प्रसारित करने के साथ-साथ लोगों को भूख के विरुद्ध संघर्षमय कार्रवाई करने हेतु प्रेरित करना है।
☞ इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस-2019
मुख्य बिंदु
- वर्ष 2019 के लिये इस दिवस (World Food Day-2019) की थीम “हमारा कार्य हमारा भविष्य, स्वस्थ आहार दुनिया को वर्ष 2030 तक भूख से मुक्त बनाने के लिये” (Our Actions Are Our Future. Healthy Diets for A #ZeroHunger World) है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्ति और एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पोषण अभियान के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।
- यह दिवस बहुत सारे संगठन जो खाद्य सुरक्षा हेतु प्रयासरत हैं जिनमें विश्व खाद्य कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष आदि संगठनों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है।
भारत के सन्दर्भ में
- भारत में, दुनिया के लगभग 23 प्रतिशत भूखे लोग रहते हैं।
- खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) के अनुसार भारत में लगभग 194.4 मिलियन लोग (कुल जनसंख्या का 14.5%) अल्पपोषित हैं।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स(GHI)-2018 में भारत ने 103वीं रैंक प्राप्त की थी जबकि वर्ष 2019 में अपनी स्थिति में केवल एक स्थान का सुधार करते हुए यह 102वें स्थान पर पहुँच गया है किन्तु यह एशियाई देशों में सबसे खराब स्थिति है।
- वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ स्टडी-2017 (Burden of Disease Study-2019) के अनुसार, भारत में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में कुपोषण एक मुख्य कारण है।
- भारत में भुखमरी की समस्या वास्तव में खाद्य की उपलब्धता न होने के कारण ही नहीं बल्कि देश में मांग और आपूर्ति के बीच अंतराल भी एक मुख्य समस्या है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट-2019 के 4 मानदंड
चाइल्ड स्टन्टिंग (Child Stunting)- 5 वर्ष तक की आयु के अनुसार उनकी लंबाई का कम होना।
चाइल्ड वेस्टिंग (Child Wasting) – 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों में उनकी लंबाई के अनुसार वज़न का कम होना।
बाल मृत्यु दर ।
अल्पपोषण (Under Nutrition)।
विश्व खाद्य दिवस (World Food Day):पृष्ठभूमि
विश्व खाद्य दिवस सबसे पहले 16 अक्टूबर 1981 को आयोजित किया गया था। विश्व खाद्य दिवस नवंबर 1945 में एफएओ के 20वें आम सम्मेलन में एफएओ के सदस्य देशों द्वारा स्थापित किया गया था। हंगरी के प्रतिनिधिमंडल ने आम सम्मेलन के दौरान दुनिया भर में विश्व खाद्य दिवस मनाने के विचार का सुझाव दिया था. यह दिवस तब से 150 से अधिक देशों में प्रत्येक साल मनाया जा रहा है।
☞ इसे भी पढ़ें: Former Foreign Minister Sushma Swaraj died at 67
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ)
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना साल 1945 में की गयी थी। यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामजिक परिषद् के अधीन काम करती है। यह संगठन कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व तथा खाद्य सुरक्षा के बारे में अहम जानकारी देता है। इसकी स्थापना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता और ग्रामीण आबादी के जीवन निर्वाह की स्थिति में सुधार करते हुए पोषण तथा जीवन स्तर को उन्नत बनाना था। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 194 है। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है।
☞ इसे भी पढ़ें: पर्यायवाची शब्द
एजेंडा 2030
संयुक्त राष्ट्र महासभा की 70वीं बैठक में आगामी 15 वर्षों के लिये सतत् विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals-SDG) निर्धारित किये गए थे।
विदित हो कि 2000-2015 तक की अवधि के लिये सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों (Millennium Development Goals-MDGs) की प्राप्ति की योजना बनाई गई थी जिसकी समयावधि वर्ष 2015 में पूरी हो चुकी है। अतः आने वाले वर्षों हेतु औपचारिक तौर पर एक नए एजेंडे ‘एजेंडा 2030’ (SDG-2030) को सभी सदस्य राष्ट्रों ने अंगीकृत किया था।
☞ इसे भी पढ़ें: Watch Rajya Sabha & Lok Sabha TV
☞ इसे भी पढ़ें: 4 New Products get GI Tag