skip to Main Content

अमेरिका की होमलैंड सिक्युरिटी प्रमुख नीलसन ने पद से इस्तीफ़ा दिया

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन में होमलैंड सिक्युरिटी विभाग की प्रमुख कर्स्टजन नीलसन ने अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने उनके इस्तीफे की घोषणा की।

नीलसन ने अपने त्याग पत्र में लिखा कि वे 7 अप्रैल, 2019 से प्रभावी होमलैंड सिक्युरिटी के सचिव के पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस विभाग के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ सेवा करना उनके लिए जीवन भर का सम्मान है।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि होमलैंड सिक्योरिटी सचिव नीलसन ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने उनकी सेवा के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि अमेरिकी सीमा शुल्क व सीमा सुरक्षा आयुक्त केविन मैक्लेनान होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के कार्यवाहक सचिव होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि केविन शानदार काम करेंगे।

ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका में मैक्सिको सीमा से आने वाले प्रवासियों को रोकने में असफलता को लेकर नीलसन के प्रति ट्रंप प्रशासन में नाराज़गी थी। माना जा रहा है कि नीलसन पर पद छोड़ने का भारी दबाव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top