skip to Main Content

इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन ए.एस. किरण कुमार को 02 मई, 2019 को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर’ (Chevalier de l’Ordre national de la Lgion d’Honneur) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्सांद्र ज़ीगलर (Alexandre Ziegler) द्वारा प्रदान किया गया।

ए. एस. किरण कुमार को यह सम्मान भारत और फ़्रांस के अंतरिक्ष सहयोग में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के विकास में एएस किरण कुमार के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है। इस कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के अध्यक्ष जीन येव्स ले गाल भी मौजूद थे।

 

ए.एस. किरण कुमार:

  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ए.एस. किरण कुमार 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहे। इससे पू्र्व ये अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद के निदेशक थे।
  • इन्होंने 1975 में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने में किरण कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
  • मंगल ग्रह की ओर भेजे गए मार्स आर्बिटर मिशन को मंगल की कक्षा में स्थापित करने के मामले में इन्होंने सफलतापूर्वक रणनीतियां बनाई।
  • किरण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन, पृथ्वी निगरानी उपग्रह समिति और नागरिक अंतरिक्ष सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्यकारी समूह आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों में इसरो का प्रतिनिधित्व किया है।

इसे भी पढ़ें: 02 मई,2019 के Oneliner Current Affairs Question-answers

विदित हो कि ‘शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा की गई थी। देश के लिए विशिष्ट कार्य करने वालों के अलावा इस सम्मान से अन्य देशों के नागरिकों को भी नवाज़ा जाता है।
भारतीय अभिनेता शाहरुख़ खान (2007), अमिताभ बच्चन (2014), अमर्त्य सेना, लता मंगेशकर, रवि शंकर, जेआरडी टाटा, रतन टाटा तथा ज़ुबिन मेहता जैसी मशहूर भारतीय हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास के लिये रबींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019 मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top