जापान ने विश्व की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन “अल्फ़ा-एक्स” का परीक्षण किया
बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री कहे जाने वाले जपान ने हाल ही में विश्व की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन का परीक्षण शुरू किया है। इस बुलेट ट्रेन का नाम “शिंकानसेन” है, जो “अल्फ़ा-एक्स” (Alfa-X) श्रेणी की ट्रेन है। इस ट्रेन का ट्रायल एओमोरी और सेंदई शहरों के बीच किया गया।
ट्रेन की ख़ासियतें:
- दुनिया की यह सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने में सक्षम है।
- अल्फ़ा एक्स ट्रेन में 10 कार होंगी। जिसमें सभी आधुनिक फीचर मौजूद होंगे।
- इस ट्रेन में कम्पन सेंसर, तामपान सेंसर इत्यादि तकनीक भी उपलब्ध होगी।
- संभवतः वर्ष 2030 तक अल्फ़ा एक्स ट्रेन अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
- अल्फ़ा एक्स ट्रेन वर्तमान में सबसे तेज़ चीन की फुशिंग ट्रेन, जो बीजिंग और शंघाई को जोड़ती है, की तुलना में 10 किमी. प्रति घंटा की तेज़ गति से चलेगी।
ग़ौरतलब है की जापान में बुलेट ट्रेन की शुरुआत 1964 में टोक्यो ओलंपिक के साथ हुई और यह समय के साथ जापान का प्रतीक बन गया। जापान की यह नई “अल्फ़ा-एक्स” ट्रेन, होक्काइडो के सबसे उत्तरी द्वीप पर सबसे बड़े शहर सापोरो में सेवाएँ देने की परियोजना का एक महत्वपूर्ण भाग है।