skip to Main Content

नेपोलियन के लिखे पत्रों की चार करोड़ में हुई नीलामी

फ्रान्स की क्रान्ति के सेनापति और फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफाइन को लिखे गए तीन प्रेम पत्र कुल 575,000 डॉलर (क़रीब 3.97 करोड़ रुपए) में नीलाम हुए।

फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउस की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित इस नीलामी में इसके अलावा एक दुर्लभ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था। इसका इस्तेमाल जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था। इसकी नीलामी 48100 यूरो (करीब साढ़े 37 लाख रुपए) में हुई। पिछले साल हुई 14 नीलामियों में 26.4 मिलियन यूरो (करीब 205 करोड़ रुपए) की नीलामी हुई थी।

नीलामघर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, नेपोलियन द्वारा ये तीनों पत्र 1796 से 1804 के बीच लिखे गए थे। 1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गए एक पत्र में नेपोलियन ने लिखा था, “मेरी प्यारी दोस्त, तुम्हारी ओर से कोई पत्र नहीं मिला। ज़रूर कुछ खास चल रहा है, इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं। काम और बेहद थकावट के बीच में केवल और केवल आपकी याद आती है।“

जोसेफाइन का असली नाम मैरी रोज़ था। वह एक विधवा थी और उसके दो बच्चे थे। 1804 में नेपोलियन ने फ्रांस का शासक बनने से एक दिन पहले जोसेफाइन से शादी कर ली। 1809 में नेपोलियन ऑस्ट्रिया के विरुद्ध लड़ने के लिए बावेरिया जा रहा था तो जोसेफाइन ने भी साथ चलने की ज़िद्द की लेकिन नेपोलियन ने बात नहीं मानी। अभियान से वापस लौटकर नेपोलियन ने जोसेफाइन को तलाक़ दे दिया।

नेपोलियन बोनापार्ट:

  • नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त, 1769 को हुआ था।
  • इसे फ्रांसीसी क्रांति (1789) का बेटा कहा जाता था। 19वीं सदी की शुरुआत में नेपोलियन ने लगभग पूरे यूरोप पर अधिकार कर लिया था। 1804 से 1815 तक वह फ्रांस का शासक रहा।
  • ब्रिटेन के नेल्सन से ट्रैफलगर के युद्ध में हार के बाद नेपोलियन को निर्वासित कर कोर्सिका द्वीप भेज दिया गया।
  • सन 1821 में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top