पहली बार, तीन लोगों के डीएनए से जन्मा बच्चा; ग्रीस-स्पेन के वैज्ञानिकों को मिली सफलता
ग्रीस और स्पेन के डॉक्टरों ने की एक टीम ने तीन लोगों के डीएनए से ट्रीटमेंट कर एक बच्चे के सफलतापूर्वक जन्म की घोषणा की है। ग्रीस के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लाइफ द्वारा जारी एक बयां में कहा गया कि 11 अप्रैल, 2019 को जन्मे इस बच्चे का वज़न 2.96 किलो है।
डॉक्टरों की इस सफलता को मेडिकल के क्षेत्र में क्रांति बताया जा रहा है। इंस्टिट्यूट के मुताबिक़, वे इस अंतर्राष्ट्रीय खोज से उन निःसंतान लोगों की सहायता कर सकेंगे जिन्हें बच्चों की ज़रूरत है।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत मां के अंडे के क्रोमोसोम के जेनेटिक तत्वों को डोनर महिला के अंडे में प्रत्यारोपित किया जाता है, जिसका अपना जेनेटिक तत्व पहले ही हटा दिया जाता है। विदित हो कि इसी प्रकार की डीएनए स्विचिंग तकनीक 2016 में मैक्सिको में अपनाई गई थी जिससे मां की आनुवंशिक बीमारी को बच्चे में जाने से रोका जा सके।