skip to Main Content

यौन उत्पीड़न पोर्टल ‘शी-बॉक्स’केंद्रीय/राज्य मंत्रालयों और ज़िलों से लिंक किया गया

कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न की शिकायतों की रिपोर्ट करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल ‘शी-बॉक्स’को महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और 33 राज्‍यों के 653 ज़िलों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से लिंक किया गया है| इससे ‘शी-बॉक्स’ पर दर्ज कराई गई शिकायत के प्रत्येक मामले, तत्काल निपटारे हेतु संबंधित केंद्र/राज्य अधिकारियों के पास सीधे चले जाएंगे और वे अपने अधिकार क्षेत्र में मामले के संबंध में कार्रवाई कर सकेंगे| शिकायतकर्ता और महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा‘शी-बॉक्स’की निगरानी की जा सकती है जिससे मामले के निपटान में लगने वाले समय में कमी आएगी|

20 नवंबर, 2018 तक ‘शी-बॉक्‍स’पर 321 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिसमें 120 शिकायतें केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, 58 राज्य सरकारों और 143 निजी कंपनियों से संबंधित थीं|

लिंक करने का उद्देश्य तथा महत्ता:

  • इस पोर्टल के केंद्र/राज्‍य सरकारों से लिंक होने के कारण एक बार इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर यह सीधे ही संबंधित नियोक्ता के अनुभाग में भेज दी जाएगी| इस पोर्टल के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ शिकायतकर्ता भी पूछताछ में हुई प्रगति की निगरानी कर सकता है| विश्वव्यापी अभियान #मीटू के चलते, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यह सक्रिय कदम उठाया है| इस अभियान में कार्यस्‍थलों पर यौन उत्‍पीड़न और दुररुपयोग का सामना कर रही महिलाओं ने अपने अनुभव बयान किए हैं|

क्या है ‘शी-बॉक्‍स’पोर्टल:

  • यह पोर्टल कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना कर रही महिलाओं को शीघ्र राहत उपलब्‍ध कराने का एक प्रयास है| इस पोर्टल का लिंक http://shebox.nic.in/ है| इसका शुभारंभ वर्ष 2017 में किया गया था, जिसके तहत सरकारी और निजी कर्मचारियों सहित सभी महिला कर्मियों को कार्यस्‍थलों पर यौन उत्‍पीड़न की ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है| ऐसी महिलाएं जिन्होंने पहले ही यौन उत्‍पीड़न अधिनियम के तहत गठित संबंधित आंतरिक शिकायत समिति या स्‍थानीय शिकायत समिति को अपनी लिखित शिकायतें भेजी हैं वे भी इस पोर्टल के ज़रिये अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top